साल 2020 पर कोरोना वायरस का राज रहा। आम लोगों के साथ-साथ अब तक कई सितारे कोविड 19 (COVID 19) के चपेट में आ चुके हैं। कोरोना संक्रमित होने वालों की लिस्ट में अब बिग बॉस 8 के विनर और एक्टर गौतम गुलाटी का भी नाम जुड़ गया है। बिग बॉस विनर और एक्टर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) इन दिनों लंदन में हैं। कोरोना वायरस होने की वजह से गौतम गुलाटी फिलहाल इंडिया वापस नहीं आ सकेंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ इस बात की पुष्टि की है। अस्पताल से उन्होंने एक तस्वीर भी अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है-'सुरक्षित रहें'।
गौतम गुलाटी के संक्रमित होने की खबर जैसे ही उनके फैंस को लगी वे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। सिर्फ फैंस ही नहीं, यहां तक कि सेलिब्रिटीज ने भी उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करके उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। श्रुति हासन, फराह खान समेत कई सेलेब्स ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे।गौतम गुलाटी के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में उन्हें दिव्या खोसला कुमार और सिद्धार्थ गुप्ता के साथ बी प्रैंक के सॉन्ग बेशरम बेवफा में देखा गया था। इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह गाना एक चार्टबस्टर साबित हुआ था और दर्शकों के दिलों को भा गया था। इसके अलावा, दिव्या के साथ गौतम की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों ने खूब सराहा था।