बिग बॉस 11 : लोकप्रियता के मामले में विकास को टक्कर दे रहे है प्रियांक, देखे

बिग बॉस के घर में विकास को मास्टरमाइंड का दर्ज़ा मिला हुआ है और कई लोगो का यहा तक मानना है की विकास ही इस सीजन के विनर होने वालें है लेकिन विकास गुप्ता और उनके चाहने वालों के लिए यह खबर काफी चौकाने वाली है। द खबरी नाम के एक ट्विटर हैंडल से डाले गए पोस्ट में यह बताया गया है कि इस समय लोकप्रियता के मामले में विकास गुप्ता काफी नीचे पहुच चुकें है। यह बात जान हमे भी काफी ताज्जुब हुआ लेकिन जैसें जैसें बिग बॉस फिनाले की तरफ बढ़ रहा है वैसे वैसे दर्शकों का सपोर्ट विकास की तरफ से हट कर हिना और प्रियांक की तरफ होता जा रहा है। लिस्ट के हिसाब से बात की जाए तो शिल्पा शिंदे सबसे ऊपर है उसके बाद हिना खान और तीसरे स्थान पर है प्रियांक। वही चोथे स्थान पर विकास है। यह तो पक्का है की आने वालें दिन विकास के लिए अच्छे नहीं रहने वालें है। उनकी एक गलती उनको घर से बेघर भी कर सकती है।