बिग बॉस 11 पुनीश और बंदगी के चक्कर में शो के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला !!

बिग बॉस सीजन-11 पुनीश और बंदगी के बीच रात-दिन चल रहे रोमांस ने शो के मेकर्स को सोच में डाल दिया है। पहले तो शो के मेकर्स इसें तर्प के फायदें के लिए दिखा रहे थे परन्तु अब इन दोनों ने सारी हदें पार कर दी है। जिसके चलतें मेकर्स को एक बड़ा फैसला लेने को मजबूर कर दिया है। फिलहाल बिग बॉस रात 10.30 शुरू होता है वही अब इसके टाइम बदलने का विचार किया जा रहा है। अब शो का समय रात 11 बजे करने की सोच रहे है।

बता दे, बिग बॉस में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की नजदीकियों को लेकर सब परेशान हैं। यहाँ तक की सलमान ने भी उनको आगाह कर दिया था की आप जो कर रहे है वो सब देख रहे है परन्तु लगता है इन सब बातों का इन दोनों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दोनों को अक्सर रात के अँधेरे में एक ही रजाई के अन्दर लिपटा हुए देखा गया है। साथ ही किस नहीं बल्कि लिप लॉक करते हुए दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो में पुनीश, अपनी गर्लफ्रेंड बंदगी को रात के अँधेरे में कपडे उतारने को कहते है। यह तो कुछ नहीं एक बार तो दोनों ने सारी हदें पार कर ली है। देर रात दोनों एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए जहां बंदगी पुनीश की गोद में बैठी थीं। पहले पुनीश ने बंदगी को किस किया, फिर कहा कि कोई कपड़े नहीं हैं धोने के लिए? बंदगी ने जवाब दिया, हैं...नाइट सूट्स। फिर पुनीश ने कहा, ' तो अभी धो लो'। बंदगी ने कहा, 'तुम्हें भी धोने हैं?' तो पुनीश का जवाब था, 'हेल्प करूंगा मैं तुम्हारी।' बंदगी ने कहा, 'ऐसी कोई जरूरत नहीं है, मैं खुद धो सकती हूं।'

इसके बाद रात डेढ़ बजे बंदगी अपने कपड़े लेकर बाथरूम के अंदर जाती हैं और पीछे-पीछे पुनीश भी अंदर चले जाते हैं और बाथरूम का दरवाजा बंद कर लेते हैं। इसके बाद 2 बजे दोनों बेड पर होते हैं। बंदगी कहती हैं, 'अब खत्म...क्रॉस।' तब पुनीश ने कहा, 'जो हो गया...हो गया।