बिग बॉस 11 फिनाले: शिल्पा शिंदे बनी शो की 'Winner'

बिग बॉस सीजन 11 में 19 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर शिल्पा शिेंदे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उन्होंने घर में बहुत ही सधा हुआ खेल खेला। बता दें कि उन्हें घर में मां कहकर भी बुलाया जाता था।

शिल्पा शिंदे ने टीवी की लाडली बहु हिना खान को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की हैं। शिल्पा को हिना से काफी तादाद में वोट्स मिले है। इससे यह साबित होता है कि शुरुआत से उनका पलड़ा काफी भरी रहा है। उन्हें हर बार दर्शकों का काफी प्यार मिला है। जिसे लेकर हिना खान और विकास गुप्ता काफी नाराज़ रहते थे। लेकिन आज बिग बॉस के विनर बनने के बाद यह साबित होता है की वो दर्शकों के दिलों पर राज़ करती है। इस शो शो के विनर को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज़ मनी दी जाती है, लेकिन आखिरी टास्क में कंटेस्टेंटेंट्स ने 6 लाख की रकम को गवां दिया था, यह धनराशी प्राइज़ मनी में से काट दी गयी है। शिल्पा को अब 44 लाख रुपए प्राइज़ मनी के तौर पर मिले।

शिल्पा का सफ़र काफी यादगार रहा है। उन्होंने पहले ही दिन से दर्शकों के दिल में घर कर लिया है। उनकी और विकास गुप्ता की लड़ाई इस पुरे सीजन का चर्चा का विषय बना। इतना ही नहीं फिनाले के एक दिन पहले विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को माथे को चूमकर यह साबित कर दिया कि दोनों की केमिस्ट्री अब शो के बाहर भी बनी रहेंगी।

ख़बरों की माने तो शिल्पा को कलर्स का तीन शो का कॉन्ट्रैक्ट हाथ लगा है।