#BB11 : अपनी बहन के बारें में सपना चौधरी ने किया चौकाने वाला ख़ुलासा !

सपना चौधरी ने टीवी शो बिग बॉस में एंट्री ली है। अपने बिंदास डांस की वजय से सपना हमेशा सुर्खियों में रहती है। सपना चौधरी को यूट्यूब सेंसेशन माना जाता है, फ़ेसबुक पर उनके 11 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना, हरियाणवी लोकगीत रागिनी गाने के लिए जानी जाती हैं और साथ ही उन गीतों पर डांस करने के लिए मशहूर हैं। सपना के फेंस की लिस्ट बहुत बड़ी है इसलिए उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहतें हैं। हाल ही में सपना ने बिग बॉस के घर में अपनी निजी ज़िन्दगी के बारें में चौकाने वाली बातें बताई।

प्रियांक और सपना घर में खाना बना रहे थे तभी सपना ने अपने दिल की सारी बातें प्रियांक को बताई। वैसे तो वीकेंड पर प्रियांक घर से बाहर हो गए हैं। ये बात तब की है जब प्रियांक घर में ही थे।

तब प्रियांक ने सपना से पूछा कि आपके घर में कौन-कौन है। सपना ने बताया कि उनके घर में एक छोटा भाई, बड़ी बहन और मम्मी हैं। बहन शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। सपना ने अपनी बहन को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बहन की दो शादियां हुईं लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गया। इसीलिए उन्होंने आज तक शादी नहीं की। सपना ने बताया उन्हें शादी वादी में कोई रूचि नहीं है उनका फोकस सिर्फ पैसा है। परन्तु सपना ने यह भी कहाँ कि उन्हें एक लड़का पसंद है परन्तु वो किसी काम का नहीं है। जिन लड़को ने मुझे पसंद किया वो मुझे पसंद नहीं आए।

अपने स्कूल के बारें में बतातें हुए सपना ने कहा, 'मेरे दोस्त बहुत कम हैं। स्कूल में भी दोस्त नहीं रहे। लड़कियां तो मुझे बहुत चीप लगती हैं। वो स्कूल में सीरियल की बातें करती थीं। जो मुझे कभी पसंद नहीं आई। मैं सबसे पीछे बैठती थी और फ्री पीरियड में सो जाती थी। मैं रात में शो करके आती थी और सुबह स्कूल जाती थी। इसलिए स्कूल में सोती थी। टीचर भी मुझसे कहते थे कि सो जाओ क्योंकि उन्हें पता होता था कि मैं शो करके आई हूं।'

सपना ने ये भी बताया कि उनके पिता की मौत कैसे हुई थी। सपना ने कहा, 'मेरे पिता की मौत के बाद मैंने डांस करना शुरू कर दिया था। उनके इलाज में बहुत कर्ज हो गया था। घर तक गिरबी रख दिया था। पिता को हार्ट अटैक आया था। वो बहुत शराब पीने लगे थे।'