बिग बॉस 11 : 'विकास सिटी' टास्क के दौरान पुनीश समझ गया बिग बॉस की चाल, विनर को लेकर किया खुलासा!!

‌इन दिनों बिग बॉस के घर में 'विकास सिटी' नाम का एक टास्क चल रहा है। इस टास्क में विकास तानाशाह बने हैं। बाकी बचे घरवाले हिना खान, पुनीश शर्मा और शिल्पा शिंदे विकास सिटी के नौकर हैं। इस टास्क में विकास किसी भी नौकर से जो काम कहेंगे वो उन्हें करना पड़ेगा। अगर कोई भी नौकर उनका काम करने से मना करता तो वो अपने नाम का बजर बजाकर इस टास्क से बाहर निकल सकता है। इसके बदले में उस कंटेस्टेंट के हिस्से के 3 लाख रुपए विकास को मिल जाएंगे। अगर तीनों ने विकास से परेशान होकर बजर दबाया तो विकास को 9 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही ये 9 लाख रुपए प्राइज मनी से कट जाएंगे। विकास ने टास्क शुरू होते ही पुनीश को गंजा होने को कहा। लेनिक पुनीश ने ऐसा करने से मना कर दिया और बजर बजा दिया। पुनीश के लिए ये टास्क खत्म हो चुका है।

वहीं हिना और शिल्पा अभी भी टास्क में बने हुए हैं। विकास, शिल्पा और हिना को अजीबो-गरीब काम करने को दे रहे हैं। टास्क के ही दौरान विकास ने हिना और शिल्पा से कहा कि वह 10-10 मिनट के गैप में एक दूसरे के साथ छोटी और बड़ी बहन बनकर पेश आएंगी। इतना ही नहीं दोनों गले लगकर और किस करके एक दूसरे से हालचाल भी पूछेंगी। हिना और शिल्पा जिस तरह से विकास की बात माने जा रही थी, वो देखना अपने आप में ही काफी दिलचस्प था।

इस टास्क के दौरान पुनीश ने एक ऐसी बात बोल दी जिससें कुछ हद तक यह पक्का हो गया कि इस सीजन का विनर का ताज विकास के सर पर लगने वाला है। पुनीश ने विकास से कहा, 'भाई तू ही विनर बनेगा। क्योंकि इससे पहले ये तानाशाह वाला टास्क गौतम गुलाटी को मिला था और वो ही विनर बना। चाहे तू मुझसे पेपर पर लिखवा ले।' ये सुनकर विकास कहते हैं, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है।' वहीं शिल्पा ये बात सुनकर मुस्कुरा देती हैं। लेकिन पुनीश का इशारा ठीक भी था। अगर पिछले सीजन की बात की जाए तो ये टास्क बिग बॉस 8 के विनर गौतम को मिला था। वैसे भी शो के शुरुआत से ही मेकर्स पर ये आरोप पहले से ही लग रहे हैं कि वो विकास को विनर बनाना चाहते हैं। जबकि शिल्पा की फैन फॉलोइंग, विकास और हिना से भी ज्यादा है।