#BB11 : बिग बॉस के घर में फिर भड़की सपना, ऐसा करने से किया इनकार

Bigg Boss 11 में नॉमिनेशन के अगले ही दिन विकास और पुनीश की जमकर लड़ाई हुई। विकास ने कहा कि पुनीश अपने पिता के पैसे पर जी रहा है और उसकी अपनी कोई पहचान नहीं है। यह सुनने के पुनीश कहा चुप रहने वाला था उसने भी विकास से जुड़े कास्टिंग काउच के किस्से को उछाल दिया। बस फिर क्या था शिल्पा भी कास्टिंग काउच को लेकर विकास को ताना मारना चालू कर देती है।

धीरे धीरे सब घर वालें विकास के खिलाफ़ हो जातें है। सबसे तंग आकर विकास की आखों सें आसू आने लग जातें है और विकास खुद को बाथरूम में बंद कर लेते है। बिग बॉस की डाट के बाद विकास बाथरूम से बाहर आ जातें है।

उसके बाद बिग बॉस ने घर वालों को दूसरा लग्जरी बजट टास्क दिया। टास्क था राजा रानी का। इसमें हितेन के घर में अच्छे व्यवहार की वजय से उन्हें राजा बनाया गया। जबकि उसकी दो रानियां अर्शी खान और शिल्पा शिंदे बनीं। वहीं टास्क में घरवालों को दो ग्रुप में बांटा गया।

एक ग्रुप अर्शी खान को दिया गया, जबकि एक ग्रुप शिल्पा शिंदे को दिया। दोनों रानी अपने कामों से राजा को खुश करने की कोशिश करती हैं। इस दौरान अर्शी खान ने सपना चौधरी से अपने पैर दबाने के लिए कहा। इस पर सपना चौधरी भड़क गईं और पैर दबाने से इनकार कर दिया।

इस पर रानी अर्शी खान ने इसकी शिकायत राजा हितेन से की। रानी कहा कि ये लोग काम करने से इनकार कर रहे हैं। इस पर राजा ने कहा कि रानियों के हर आदेश माना जाए।