बिग बॉस 11 : मॉम-डैड के बाद अब ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने मांगे हिना के लिए वोट

बिग बॉस 11 का फिनाले रविवार को है। केवल चार खिलाड़ी घर में हैं। शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा। ऐसे में दर्शकों के बीच विनर को लेकर बहस छिड़ गयी है। अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को जिताने के लिए फैंस के साथ-साथ सभी प्रतियोगियों के घर वाले भी अब सोशल मीडिया पर वोट अपील करने में जुट गए हैं। हम बात कर रहे है हिना खान के मॉम-डैड की। बता दे, हिना खान बिग बॉस में हमेशा अपने बडबोलेपन के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रही। कभी उन्होंने साऊथ की एक्ट्रेस पर निशाना साधा तो कभी शिल्पा शिंदे को कॉल गर्ल पुकारा। दरअसल, एक वीडियो हिना के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है, जिसमें हिना के मॉम-डैड अपनी बेटी के लिए वोट की अपील करते नजर आ रहे हैं। इस विडियो के जरिए हिना के पापा ने फैंस को याद दिलाया कि कैसे आपने अब तक हिना को अक्षरा के रोल में पसंद किया। अब बिग बॉस के घर के अंदर आपकी अक्षरा ने शानदार खेल दिखाया है। काफी ईमानदारी से हर टास्क में जीत हासिल की। हिना के पापा ने आगे कहा कि इसलिए आप उसे वोट करके अपना प्यार जताएं। वही उसके बाद हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने भी वोट की अपील की।

बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में शो की कन्टेस्टेंट हिना खान के लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने वोट करने की अपील की है। रॉकी ने सभी की लाडली बहू को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा "हिना का सफर बिग बॉस में बहुत मनोरंजक रहा है। एक दर्शक की नजर से कहूँ तो बहुत ही मजेदार रहा है। वह एक उदाहरण है आधुनिक महिलाओं के लिए, उसने शो में हमेशा स्टैंड लिया है। रॉकी ने आगे कहा हिना एक टास्क क्वीन रही है। वो एक रियल इंटरटेनर रही है। मुझे बहुत गर्व है उन पर। आपसे निवेदन है की आप हिना को वोट करें और हिना को बिग बॉस की विजेता बनाएं।"