Bigg Boss 11 : जाने बिंदास डांसर सपना चौधरी के बारें में

सपना चौधरी ने टीवी शो बिग बॉस में एंट्री ली है। अपने बिंदास डांस की वजय से सपना हमेशा सुर्खियों में रहती है।

सपना चौधरी को यूट्यूब सेंसेशन माना जाता है, फ़ेसबुक पर उनके 11 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना, हरियाणवी लोकगीत रागिनी गाने के लिए जानी जाती हैं और साथ ही उन गीतों पर डांस करने के लिए मशहूर हैं। सितंबर के महीने में ही सपना चौधरी पैदा हुई थीं। तारीख़ थी 22 सितंबर 1990।

पिछले साल इसी महीने की 4 तारीख़ को सपना ने ख़ुदकुशी की कोशिश की और इस साल इसी महीने में उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला। सपना 12 साल की थीं जब उनके पिता की बीमारी से मौत हो गई। परिवार में पिता अकेले कमाने वाले थे। पिता की मौत के बाद मां ने छोटी सी नौकरी कर चार लोगों के परिवार को किसी तरह पाला। सपना किसी तरह 12वीं तक ही पढ़ाई पूरी कर पाईं।

सपना रोहतक के मध्यम वर्गीय परिवार में पली बढ़ी हैं। सपना ने 12 साल की ही उम्र में अपने पिता को खो दिया था। उन्होंने अपने संघर्ष के दम पर परिवार को पाला था। दिल्ली और हरियाणा में उन्होंने स्टेज पर अपनी डांस और गायकी से काफी लोकप्रियता बटोरी है। फिलहाल वह नजफगढ़ में रहती हैं। उन पर अश्लील डांस के आरोप लगते रहे हैं।

एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।

पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। सपना के पहले गाने ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया था।