Bigg Boss 11 कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने शेयर कीं रोमांटिक PHOTOS

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस सीजन में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। 'एमटीवी रोडीज राइसिंग' और 'स्प्लिट्स विला-10' के कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा इस शो का हिस्सा बने है। 25 साल के प्रियंक शर्मा शो में ज्यादा एक्ट‍िव नहीं हैं और घर में मैनेज करने में टाइम ले रहे हैं। प्रियंक का ये स्वभाव शायद उनके लिए फायदेमंद रहा क्योंकि वो शो के फर्स्ट एलिमिनेशन में नोमिनेट होने से बच गए हैं। प्रियंक के बिग बॉस में पहुंचते ही उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल शायद प्रियंक को मिस कर रही है। तभी तो दिव्या ने सोशल मीडिया पर प्रियंक की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमे प्रियंक और दिव्या दोनों साथ नज़र आ रहे है।