Bold & Beautiful : भूमि पेडनेकर ने बिकिनी में किया धमाका, सनबाथ लेती नजर आईं मल्लिका शेरावत

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अब तक अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। भूमि लगातार अपने फोटो और वीडियो डाल कर अपडेट देती रहती हैं। देखते ही देखते उनकी पोस्ट वायरल हो जाती है। उन्होंने हाल ही में एक बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। ब्लैक टू पीस और सिर पर हैट लगाए भूमि का ये अंदाज उन्हें चाहने वालों का दिल जीत रहा है। सेलेब्स भी उनकी इन अदाओं पर कमेंट करने से चूक नहीं रहे हैं। एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने भूमि की तारीफ की है।

पेरिस में छुट्टियों का मजा ले रही हैं मल्लिका

मल्लिका शेरावत स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मल्लिका अभी पेरिस (फ्रांस) में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मल्लिका वहां से फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। कभी मल्लिका बील्डिंग पर सर्पिल सीढ़ी चढ़ती हुई नजर आती हैं तो कभी सड़कों पर घूमती दिखाई देती हैं। ताजा फोटो में उन्हें पूल किनारे आराम से सनबाथ लेते हुए देखा जा सकता है। मल्लिका ने ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वे पूल किनारे मजे से चिल कर रही हैं। मल्लिका ने चश्मा पहना हुआ है। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ये है भूमि और मल्लिका का फिल्मी करियर

भूमि पेडनेकर ने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में आयुष्मान के साथ फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी। इस फिल्म के बाद से भूमि का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। भूमि को आखिरी बार 'दुर्गामती' में देखा गया था। यह साउथ की फिल्म 'भागमती' का सीक्वल थी। उनकी आगामी फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल 'बधाई दो' है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव हैं। वे फिलहाल अक्षय कुमार के साथ 'रक्षाबंधन' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

दूसरी ओर, मल्लिका शेरावत ने साल 2003 में इमरान हाशमी के साथ मर्डर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद भी मल्लिका ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें ज्यादा नोटिस नहीं किया गया। मल्लिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें मर्डर के बाद अच्छा काम मिलना बंद हो गया था। मल्लिका हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।