इंटरनेट पर छाया निरहुआ और आम्रपाली का नया Bhojpuri Song 'ओठवा से ओठ के मिलाप', यूट्यूब पर मिले लाखों व्यूज

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी मशहूर है। आए दिन इन दोनों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आती है। साथ ही दोनों के गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर हंगामा मचाते रहते हैं।

वहीं, हाल ही में रिलीज हुआ निरहुआ और आम्रपाली का एक नया भोजपुरी गाना 'ओठवा से ओठ के मिलाप' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। टिप्स भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें, इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे डांस करती दिखाई दे रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के कॉस्ट्यूम भी काफी शानदार दिख रहे हैं।