खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली सॉन्ग 'Bhatar Wala Holi Garam Ba' रिलीज, कुछ घंटों में मिले लाखों व्यूज

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) 'भतार वाला होली गरम बा (Bhatar Wala Holi Garam Ba)' आज सुबह रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग गया और कुछ घंटों में ही इस गाने को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'भतार वाला होली गरम बा' गाने को खेसारी लाल यादव ने आवाज दी है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ दो फीमेल मॉडल भी नजर आ रही हैं। गाने में देखा जा सकता है कि दोनों का अंदाज बेहद ही लाजवाब है। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन दिग्गज गीतकार प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने मिलकर लिखा है, वहीं म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। बता दे, इससे पहले भी खेसारी लाल यादव के कई भोजपुरी होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) सुपरहिट हो चुके हैं। इसमें 'बदल गइलु काजल, दुई रूपया, होली में चोली के खोली' जैसे गाने शामिल हैं।

'भतार वाला होली गरम बा' होली सॉन्ग के वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है, वहीं कोरियोग्राफर गोल्डी बॉबी हैं। गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं खबर लिखे जाने तक 38 हजार से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर इस वीडियो को लाइक कर चुके है।