Bhojpuri Tadka / खेसारी लाल-काजल राघवानी की बोल्ड केमेस्ट्री पर फिदा हुए फैन, ताबड़तोड़ वायरल हो रहा ये वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। खेसारी लाल के नए गाने हों या पुराने, दोनों ही सूरतों में फैंस की पहली पसंद रहते है। इस बीच उनका एक और भोजपुरी गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ये वीडियो है तो पुराना लेकिन, इन दिनों जबरदस्त धूम मचा रहा है।

इस गाने को लेकर दर्शकों में इस कदर क्रेज है कि इस गाने के व्यूज हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब तक गाने को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात ये है कि इस गाने में खेसारी के साथ बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी हैं। गाने में दोनों की कमाल कैमिस्ट्री दिख रही है। शायद यही कारण है कि ये गाना लोगों द्वारा इतना पसंद किया जा रहा है। खेसारी और काजल के रोमांस और डांस का ये वीडियो वाकई धमाकेदार है।

वायरल हो रहा ये गाना खेसारी की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'हम हैं हिंदुस्तानी' का है। 'तेलवा मल दे' नाम से ये गाना लोगों को खूब भा रहा है। इस गाने में खेसारी, काजल से गुजारिश करते दिख रहे हैं। वहीं काजल, खेसारी पर गुस्से में बुरी तरह खीज रही हैं। खेसारी और काजल का डांस और रोमांस पहले भी कई बार वायरल हुआ है। इस वीडियो में काजल व्हाइट क्रॉप टॉप में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने हुए हैं।