'व्हाइट व्हाइट लहंगा': फैंस को पसंद आई Pawan Singh और Smrity Sinha की केमिस्ट्री, गाने को एक दिन में मिले 5 मिलियन व्यूज

होली पर लोगों को भोजपुरी गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में पावर स्टार पवन सिंह का एक जबरदस्त होली सॉंग 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड करने लगा। खबर लिखे जाने तक गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है।

मालूम हो कि होली गीत 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज एक बार फिर से संगीत का अद्भुत अनुभूति देने वाला है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।