भारत की जानी-मानी कॉमेडियन और एंकर भारती सिंह ने पहली बार अपनी आय के बारे में खुलासा किया है। एक हालिया पॉडकास्ट बातचीत में उन्होंने साफ बताया कि उनकी कमाई का कितना हिस्सा टेलीविजन से आता है और यूट्यूब से कितना। कुछ साल पहले उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और आज वहां से भी बेहतरीन कमाई कर रही हैं।
संघर्ष से सफलता तक का सफरभारती की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं। जब वे महज दो साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही बच्चों की परवरिश की। परिवार की हालत इतनी खराब थी कि कई बार दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाता था। मां ने दूसरों के घर काम करके घर चलाया और बच्चों की पढ़ाई पूरी कराई।
इन्हीं मुश्किल हालातों के बीच भारती ने कभी हिम्मत नहीं हारी। अपने टैलेंट और मेहनत के बल पर उन्होंने न केवल खुद को स्थापित किया बल्कि परिवार की जिंदगी भी बदल दी। आज भारती सिंह भारत की सबसे पॉपुलर महिला कॉमेडियंस और टीवी होस्ट्स में गिनी जाती हैं और शानदार लाइफस्टाइल जी रही हैं।
टीवी बनाम यूट्यूब: कौन ज्यादा फायदे का सौदा?पॉडकास्ट के दौरान उनसे सवाल किया गया कि अगर वह 100 रुपये कमाती हैं तो उसमें टीवी और यूट्यूब का अनुपात क्या होता है? इस पर भारती ने बेबाकी से जवाब दिया – “मेरी कुल इनकम में से करीब 60% हिस्सा टीवी से आता है और लगभग 40% यूट्यूब से। मेहनत करने से मुझे कभी डर नहीं लगता। अगर कोई कहे कि स्टेज छोड़कर भी काम करना है तो मैं तैयार हूं।”
भारती ने यह भी कहा कि यूट्यूब मेहनत और ईमानदारी का सीधा रिटर्न देता है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया, “जितना पैसा मैं टीवी पर एक दिन में कमा लेती हूं, उतना यूट्यूब पर एक महीने में आता है। लेकिन दोनों ही प्लेटफॉर्म मेरे लिए अहम हैं।”
यूट्यूब चैनल शुरू करने की वजहभारती ने अपने चैनल की शुरुआत को लेकर भी दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके पति हर्ष लिंबाचिया का था। हर्ष का मानना था कि आने वाले समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म की मांग और बढ़ेगी, इसलिए यूट्यूब पर एक्टिव रहना जरूरी है। शुरुआत में भारती थोड़ी झिझकीं क्योंकि अपनी निजी जिंदगी को कैमरे के सामने लाना आसान नहीं था। लेकिन जैसे ही उन्होंने व्लॉगिंग शुरू की, उन्हें दर्शकों का अपार प्यार मिला। भारती ने हंसते हुए कहा –“जब कमेंट्स और पॉजिटिव रिएक्शन मिलने लगे तो मजा आने लगा और फिर जब यूट्यूब से पैसे भी आने शुरू हुए तो मजा डबल हो गया।”