भारती ने बेबी बंप की फोटो शेयर कर पूछा मजेदार सवाल, अनुपम की मां ने सिकंदर के बारे में बताई जोरदार बात!

कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में फैंस से अपनी गुड न्यूज शेयर की थी। वे और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पहली संतान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारती ने फिलहाल काम से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने एक बहुत प्यारी फोटो मजेदार सवाल के साथ शेयर की है। भारती ने पहली बार बेबी बंप को फ्लान्ट करते हुए फोटो पोस्ट की है। इसमें हर्ष और भारती ने बेबी बंप पर दिल का शेप बनाते हुए हाथ रखा है और फैंस से पूछा है कि संता आएगा या संती?

आपको क्या लगता है जल्दी कमेंट बॉक्स में बताओ। दोनों ने सेंटा कैप पहनी हुई है। रेड ड्रेस में भारती चमक रही हैं। भारती ने हाल ही यूट्यूब चैनल 'एलओएल लाइफ ऑफ लिंबाचियाज' पर प्रेग्नेसी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'हम मां बनने वाले हैं'। भारती-हर्ष ने साल 2017 में लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात लॉफ्टर चैलेंज शो के सेट पर हुई थी।

भतीजी की शादी में बिजी अनुपम खेर ने शेयर किया मां और बेटे का वीडियो

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर इन दिनों भाई राजू खेर की बेटी वृंदा की शादी में बिजी हैं। अनुपम ने सोशल मीडिया पर भतीजी वृंदा की शादी की फोटो तथा वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां दुलारी और बेटे सिकंदर का वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दादी-पोता बातें कर रहे हैं। दादी, पोते के बचपन की बातें बता रही हैं जो न कभी पहले सुनी गई हैं और न ही इसके बारे में कोई जानता है।

दुलारी, सिकंदर से कह रही हैं कि तू अपने बालों को काला कर कर लें, ताकि बुड्ढा न दिखे। इसके साथ-साथ वहां खड़े लोगों को बता रही हैं कि बचपन में सिकंदर का वजन बहुत ज्यादा हुआ करता था। इसकी वजह यह थी कि वह बिना भूख के भी खाता था और 10 अंडे तक खा जाया करता था वह भी एक साथ। यह सुन सभी लोग मस्ती करने के साथ सिकंदर की टांग खिंचाई करने लगे।