स्टार कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल पिछले कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। ईशा ने पिछले साल शादी के 12 साल बाद बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया था। इससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था, जो इस बारे में जरा भी कल्पना नहीं कर सकते थे। वे चाहते थे कि ईशा और भरत का साथ हमेशा के लिए बना रहे। अब हाल ही में ईशा अपने एक्स हसबैंड भरत संग नजर आई, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। भरत ने खुद इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।
इसमें दोनों फैमिली संग समय बिताते नजर आए। ये एक सेल्फी है जिसे भरत ने क्लिक किया है। पीछे कुर्सी पर वाइट टॉप में ईशा नजर आ रही हैं, साथ में उनकी बहन अहाना देओल खड़ी हैं और उनके पीछे वैभव बोहरा हैं। सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। फोटो को शेयर करते हुए भरत ने कैप्शन में लिखा, “फैमिली संडे।” इसी के साथ उन्होंने पिंक हार्ट इमोजी भी बनाई है। वैसे बता दें कि तलाक के बाद भी ईशा और भरत के बीच मनमुटाव नही है। उनकी दो बेटियां राध्या और मिराया हैं और दोनों मिलकर बच्चों की को पेरेंटिंग कर रहे हैं। उन्हें एक बार फिर से साथ देख उन्हें चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
ये तस्वीर देखकर साफ हो गया है कि कपल आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। कुछ लोग तो ये भी अनुमान लगा रहे हैं कि शायद वे फिर से एक हो सकते हैं। बता दें ईशा ने साल 2012 में भरत के साथ शादी की थी। हालांकि भरत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्हें एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ देखा गया था। भरत ने मेघना का अपने परिवार में स्वागत किया था।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पहले है एक बेटा गोलादिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह ने फैंस को खुशखबरी दी है। भारती प्रेग्नेंट है और हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। भारती ने सोशल मीडिया पर यह गुडन्यूज सुनाई। प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाते हुए कपल ने फोटो शेयर की है। इसमें भारती का बेबी बंप नजर आ रहा है और हर्ष साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। हर्ष ने क्यूट तरीके से बेबी बंप को पकड़ रखा है। कपल एक साथ खड़े हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं।”
बता दें कि भारती को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वह नियमित तौर पर व्लॉग के जरिए खुद को लेकर अपडेट देती रहती हैं। इन दिनों भारती अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। कपल ने वहीं से फैंस को यह गुड न्यूज सुनाई है। इस पर हर्ष और भारती ने पूरा एक व्लॉग बनाया है जिसका नाम 'गोला बड़ा भाई बनने वाला है।’ इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है और कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि भारती और हर्ष साल 2022 में पहली बार पेरेंट्स बने थे।
बेटे लक्ष्य उर्फ गोला को जन्म देने के बाद भारती ने कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह बस एक बेटी चाहती है। ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से मशहूर भारती अपनी कॉमेडी, टीवी शोज और हर्ष के साथ मजेदार कंटेंट से सबको हंसाती रहती हैं। वह मां बनने के साथ अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को भी शानदार तरीके से संभाल रही हैं। भारती कुछ दिनों पहले कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को होस्ट करती दिखी थीं।