
'बालवीर' और 'क्लास ऑफ 2020' में अपने किरदार के लिए फेमस एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोरोनावायरस की शिकार हो गई हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन लगवाई और खुद को सभी से अलग-थलग कर लिया। जोइता सारे प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए मैसेज भी दिया है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि देशभर में एक बार फिर से कोविड के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। जोइता को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे।
इसके बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव निकला। फिर जोइता ने खुद को आइसोलेट कर लिया। खबर कंफर्म करते हुए जोइता ने कहा कि हां, यह सच है और मैं वास्तव में इस समय COVID-19 पॉजिटिव हूं। हालांकि मुझे विश्वास है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और यह सिर्फ एक फेज है। मैंने पहले भी अपनी वैक्सीन लगवाई थी और इसलिए मुझे लगता है कि चीजें बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगी।
जोइता ने अपने चाहने वालों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मैं अपने प्रोटोकॉल और आइसोलेशन का पालन कर रही हूं और जल्द ही वापस काम पर लौटूंगी। सभी को शुभकामनाएं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इसे पहली प्राथमिकता दें। सभी के प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते रहें। सभी की आभारी हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 'बिग बॉस 18' फेम 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और सैफ अली खान व जयदीप अहलावत के साथ ‘ज्वेल थीफ’ मूवी में नजर आईं एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोविड की चपेट में आ गई थीं।
जब महिला आई थीं तो घर पर नहीं थे आदित्य रॉय कपूर, खुद को बताया एक्टर की फैनकुछ दिनों पहले एक महिला सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर घुस गई थीं। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक महिला जबरन घुस गई। महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 47 साल बताई जा रही है। आदित्य की मेड संगीता पवार ने खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला घर में घुसी थी तब आदित्य वहां नहीं थे।
ऐसे में एक्टर की मेड ने शिकायत दर्ज करवाई है। आदित्य बांद्रा वेस्ट इलाके में रिजवी कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। एफआईआर के अनुसार 26 मई की शाम जब आदित्य शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, तब उनकी मेड घर पर ही मौजूद थी। शाम को करीब 6 बजे के आस-पास घर की घंटी बजी। मेड ने देखा कि दरवाजे पर एक अनजान महिला खड़ी थी। इसके बाद उस महिला ने संगीता से पूछा कि क्या ये आदित्य का घर है? जब मेड ने हामी भरी तो महिला ने कहा कि वह एक्टर के लिए गिफ्ट और कपड़े लेकर आई है। उस महिला की बात पर मेड ने यकीन कर लिया और उसे घर के अंदर बुला लिया। जब आदित्य घर लौटे तो मेड ने उन्हें महिला के बारे में जानकारी दी।
इस पर आदित्य ने महिला को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। जब उस महिला ने जबरन मिलने की कोशिश की तो आदित्य ने उसे तुरंत घर से बाहर जाने के लिए कहा और सोसाइटी मैनेजर से संपर्क किया। इसके बाद सोसाइटी मैनेजर ने आदित्य की मैनेजर श्रुति राव को फोन किया और खार पुलिस स्टेशन में भी सूचना दी गई। उस महिला के गलत इरादे बताए जा रहे हैं।