रैपर बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी। इस ऐलान के बाद बादशाह का शादी को लेकर दिया गया साल 2024 का एक पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आ गया है। उस वक्त उन्होंने शादी के मौजूदा कॉन्सेप्ट को ‘बेकार’ बताते हुए इसमें बदलाव की जरूरत की बात कही थी।
बादशाह ने अपने बयान में यह भी कहा था कि शादी के बाद काफी दबाव होता है, इसलिए इस रिश्ते में कदम रखने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है। अब ईशा रिखी से अलग होने की खबर के बीच उनका यह पुराना बयान दोबारा सुर्खियों में है।
इंस्टाग्राम पर अलग होने की जानकारी दीबादशाह और ईशा रिखी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए रिश्ते के खत्म होने की जानकारी साझा की। बादशाह ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया है।
उन्होंने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की और कहा कि उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं। बादशाह के मुताबिक, इस विषय पर उनका यह एकमात्र बयान है।
शादी के कुछ महीनों बाद सामने आई अलग होने की खबरमार्च 2026 में ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें ईशा की मां पूनम रिक्खी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरों में ईशा लाल पंजाबी सलवार सूट में दिखाई दी थीं, जबकि बादशाह ने आइवरी रंग का कुर्ता पहना था। ईशा ने चूड़ा, कलीरा और मांग टीका भी पहना हुआ था।
बादशाह ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की थीं। शादी की तस्वीरें सामने आने के करीब पांच महीने बाद दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आई है।
पहले भी हो चुका है बादशाह का तलाकईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों करीब आठ साल साथ रहे और साल 2020 में अलग हो गए थे। इस रिश्ते से बादशाह की एक बेटी भी है, जो लंदन में रहती है।
इसके बाद बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते की चर्चा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में थे और उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
शादी पर क्या था बादशाह का पुराना नजरिया?साल 2024 में शादी के बारे में बात करते हुए बादशाह ने इसे ‘बेकार कॉन्सेप्ट’ बताया था। उनका कहना था कि शादी के बाद व्यक्ति पर काफी दबाव होता है और इस वजह से शादी का फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि शादी के कॉन्सेप्ट में कुछ बदलाव की जरूरत है।
ईशा रिखी से अलग होने की घोषणा के बाद उनका यही पुराना बयान एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, दोनों ने अपने बयान में अलग होने की कोई वजह नहीं बताई है और लोगों से इस मामले में अटकलें न लगाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: शादी के 5 महीने बाद ही टूटा बादशाह का रिश्ता, ईशा रिखी से तलाक का किया ऐलान