प्रभास की फीमेल फैन फॉलोविंग को इस खबर से लग सकता है झटका, जाने

साउथ के सुपरस्टार प्रभास बाहुबली फिल्म के बाद बॉलीवुड के भी चहेते बन चुकें है। आज हर कोई फिल्ममेकर उन्हें लेकर फिल्म बनाने की सोच रहा है। हिंदी दर्शक भी एक बड़ी संख्या में प्रभास के फैन बन चुकें हैं। उसमे भी बड़ी संख्या लड़कियों की है। लेकिन यह खबर पढने के बाद प्रभास की फीमेल फैन फॉलोविंग को इस खबर से झटका लग सकता है। बता दे, प्रभास इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसका खुलासा खुद प्रभास के अंकल और तेलेगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रह चुके कृष्णम राजू ने किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली की रिलीज के बाद प्रभास को लगभग छह हजार लड़कियों के शादी के प्रपोजल आ चुके थे।

प्रभास खुद करना चाहते हैं शादी

प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा- मुझसे हर इंटरव्यू में एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि प्रभास शादी कब करेंगे। कृष्णम बताते हैं, ‘प्रभास तो बाहुबली फिल्म के बाद ही शादी करने वाले थे पर सटीक समय ना होने के कारण शादी टाल दी गयी। लेकिन इस नए साल में एक शुभ घड़ी का हम सभी को इंतज़ार है।’

अनुष्का शेट्टी से अफेयर की अफवाह

साउथ ऐक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास के रिलेशनशिप की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट की मुताबिक अनुष्का अपने कथित बॉयफ्रेंड प्रभास को लेकर काफी पोजिसिव हैं। अनुष्का उनके फोन और कॉल्स पर भी नजर रखती हैं। अनुष्का ने इन बार प्रभास को बर्थडे पर एक घड़ी गिफ्ट की थी। ये एक डिजाइनर वॉच है। वहीं, प्रभास ने अनुष्का को बतौर बर्थडे गिफ्ट एक BMW कार दी थी।

साहो की शूटिंग में बिजी हैं प्रभास

प्रभास इन दिनों फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। ये फिल्म इस साल हिंदी, तमिल मलयालम और तेलेगु में रिलीज होगी। प्रभास ने इस फिल्म में अपने लुक के लिए काफी वेट लॉस किया है। पिछले साल प्रभास के बर्थडे के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था।