एस.एस. राजामौली की शानदार फिल्म सीरीज़ ‘बाहुबली’ ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है। इस बार मेकर्स ने फिल्म को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर दोबारा उतारा है। री-एडिटेड वर्जन ‘बाहुबली: द एपिक’ के नाम से रिलीज़ किया गया है, जिसमें सीरीज़ की दोनों फिल्में — बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न — को एक साथ जोड़ा गया है। प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों की ओर खींच लिया है।
दूसरे दिन भी जमकर चली ‘बाहुबली: द एपिक’रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन शुरुआती ट्रेंड्स से पता चलता है कि फिल्म का कुल भारत में कलेक्शन अब 17.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
री-रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया था — पहले दिन की कमाई 9.65 करोड़ रुपये रही थी। इसमें तेलुगू में 7.9 करोड़, हिंदी में 1.35 करोड़, कन्नड़ और तमिल में 20-20 लाख जबकि मलयालम में 18 लाख रुपये की कमाई शामिल है। वहीं, प्रीमियर डे पर फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये जुटाए थे। अब माना जा रहा है कि फिल्म तीन दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी — जो किसी री-रिलीज फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विदेशों में भी धमाल मचा रही है फिल्मसिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी ‘बाहुबली: द एपिक’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर अमेरिका में फिल्म ने अब तक 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ग्लोबली फिल्म का कुल कलेक्शन 18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
तोड़ा ‘गब्बर सिंह’ का रिकॉर्डरी-रिलीज फिल्मों के कलेक्शन के लिहाज से ‘बाहुबली: द एपिक’ अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। इसने ‘गब्बर सिंह’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने री-रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आमतौर पर तेलुगू फिल्मों का कलेक्शन री-रिलीज के शुरुआती दिनों में ऊंचाई पर जाता है और जल्दी गिर भी जाता है, लेकिन ‘बाहुबली’ ने अब तक अपना मजबूत मोमेंटम बनाए रखा है।
फैंस के लिए फिर जागीं पुरानी यादेंफिल्म की री-रिलीज के बाद दर्शकों में वही पुराना जोश देखने को मिल रहा है। थिएटर्स में “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” वाले सीन पर आज भी वही उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार फिल्म के शानदार सीन्स और डायलॉग्स शेयर कर रहे हैं।