अवनीत कौर आज की युवा पीढ़ी की सबसे आकर्षक और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उनके फैंस ने ध्यान दिया कि क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' किया था। यह खबर तेजी से वायरल हुई और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद विराट कोहली ने साफ किया कि यह एक 'गलती से' हुआ था और इंस्टाग्राम की तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ। अब महीनों बाद, अवनीत कौर ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इवेंट में अवनीत का जवाबहाल ही में एक इवेंट में जब अवनीत से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को लाइक करने वाले सेलिब्रिटीज को वह क्या जवाब देंगी, तो सवाल का इशारा सीधे विराट कोहली की ओर था। इस पर अवनीत थोड़ी शरमा गईं और मुस्कुराते हुए कहा, मिलता रहे प्यार बस। और क्या कहूं मैं। उनका यह सरल और सहज जवाब फैंस के बीच फिर से चर्चा का विषय बन गया।
अवनीत ने पहले क्यों चुप्पी साधी थीइससे पहले, अवनीत ने विराट के लाइक के विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उन्होंने मीडिया और फोटोग्राफरों से नजरें मिलाकर शरमाते हुए चुप्पी बनाए रखी और हाथ जोड़कर विनम्रता दिखाई। इस चुप्पी ने भी उनके व्यक्तित्व की शालीनता को उजागर किया।
विराट के गलती से लाइक की वजह से सुर्खियों में आईं अवनीतकुछ समय पहले, अवनीत तब सुर्खियों में आईं जब विराट कोहली ने उनके फैन पेज पर शेयर की गई तस्वीर को लाइक किया। यह घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोगों ने इस पर मज़ाक उड़ाया। कुछ ने अनुष्का शर्मा और अवनीत के बीच विवाद की अफवाहें भी फैलाईं। हालांकि, इन अफवाहों को रोकने के लिए विराट ने तुरंत एक बयान जारी किया।
विराट ने स्पष्ट किया था मामलाविराट कोहली ने अपने बयान में लिखा था, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसा लगता है कि मेरे फीड को साफ करते समय, इंस्टाग्राम एल्गोरिथ्म ने गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज कर लिया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूं कि कोई अनावश्यक धारणा न बनाई जाए।