अनोखा दहेज: दुल्हन लेकर आती है बियर ससुराल वालो के लिए

हमारे में देश में शादी और दहेज को लेकर कई प्रथा व परंपरा प्रचलित है। आज आपको एक ऐसी प्रथा के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। छत्तीसगढ के बस्तर इलाके में दुल्हनें दहेज में अपने ससुराल बियर लेकर जाती है। ये बियर बाजार में मिलने वाली बियर नहीं है बल्कि एक तरह के पे़ड से निकलने वाले रस से बनने वाली देसी बियर है।

असल में बस्तर इलाके में सल्फी नामक एक पे़ड बहुत प्रसिद्ध है, जिसमें से लोगों को एक तरह का पेय मिलता है। यह पेय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। जब इस पेड से निकलनेवाला पेय बासी होने लगता है, तब इसमें खमीर उठने लगता है और इसके सेवन से नशा चढता है। इसलिए इस पेय को बस्तर की देसी बियर के नाम से जाना जाता है।