टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुणे से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम के भीतर आशीष कपूर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के तुरंत बाद 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस ने आशीष कपूर की तलाश शुरू कर दी थी।
सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ केसयह मामला सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के आधार पर आशीष कपूर को पुणे से पकड़ा। शुरुआती एफआईआर में आशीष कपूर, उसके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों का नाम दर्ज था। हालांकि बाद में पीड़िता ने अपना बयान संशोधित करते हुए कहा कि रेप की वारदात केवल आशीष कपूर ने ही की थी।
इंस्टाग्राम से हुई जान-पहचानजांच में सामने आया कि पीड़िता और आशीष कपूर की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। महिला का आरोप है कि वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी, हालांकि अब तक पुलिस को इस तरह का कोई वीडियो सबूत नहीं मिला। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि जब वह वाशरूम से बाहर आई, तो आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने उसकी पिटाई की। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस के मुताबिक वही महिला, जिसने मारपीट की थी, उसने ही PCR कॉल भी किया था।
11 अगस्त को हुई थी एफआईआर दर्जइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त को आशीष कपूर समेत कुल पाँच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में, 18 अगस्त को महिला ने एक और बयान दर्ज कराया और दावा किया कि आशीष कपूर और उसके दोस्त दोनों ने उसके साथ रेप किया था, जबकि दोस्त की पत्नी ने उसे पीटा। हालांकि 21 अगस्त को कोर्ट ने कपूर के दोस्त और उसकी पत्नी को अग्रिम जमानत दे दी।
सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से मिला सुरागपुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि आशीष कपूर और शिकायतकर्ता महिला बाथरूम में एक साथ दाखिल हुए थे। कुछ समय तक बाहर न आने पर अन्य मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद वहां झगड़े की स्थिति पैदा हुई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट भी की गई।