बेटे आर्यन की डेब्यू सीरीज को मिले प्यार से फूले नहीं समा रहे शाहरुख खान, फैंस को किया धन्यवाद

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हमेशा अपने फैंस के प्रति बेहद लगाव रखते हैं, और उनके फैंस भी उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। अब उनके बच्चों ने भी फिल्म और वेब दुनिया में कदम रखा है। सुहाना खान एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं, वहीं बेटे आर्यन खान ने हाल ही में अपना डेब्यू किया है। आर्यन की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आर्यन की इस सफलता से शाहरुख खान बेहद खुश हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस का धन्यवाद भी किया।

आर्यन खान की सीरीज को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया


‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉलीवुड इंडस्ट्री की हकीकत और हल्के-फुल्के तंज को दिखाया गया है। सीरीज में कई बड़े कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें बॉबी देओल, लक्ष्य, राघव जुयाल और सहर बांबा शामिल हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने इस शो की कहानी और परफॉर्मेंस की खूब सराहना की।
शाहरुख खान ने फैंस को कहा शुक्रिया

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने बेटे आर्यन को इतना प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने फोटो पर रिएक्ट करते हुए कहा, “लव और चियर्स के लिए टीम का शुक्रिया। उम्मीद है आप लोगों ने शो पूरा देखा होगा… कम से कम कुछ बार तो। हा हा।”

आर्यन और शाहरुख का अनुभव साझा

शो के लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने आर्यन के नजरिए और सीरीज के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “जब आर्यन ने बताया कि वह बॉलीवुड पर एक शो बनाने जा रहे हैं, तो मुझे लगा कि यह थोड़ा पागलपन भरा होगा। मैंने सोचा, क्या ये मन्नत का सीसीटीवी फुटेज यूट्यूब पर शेयर करेंगे? सच कहूं तो, मुझे शो के लहजे को समझने में थोड़ा समय लगा। एक बार जब मैं समझ गया, तो मैं पूरी तरह से इसमें रम गया, और सच कहूं तो, मैं इससे बहुत खुश हूं।”

सीरीज की खासियत


‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉलीवुड इंडस्ट्री के चुलबुले और मनोरंजक पहलुओं को बेहद ही मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। शो के किरदारों की कैमिस्ट्री, कहानी और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब भा रही है। आर्यन की मेहनत और शाहरुख का समर्थन इस वेब सीरीज को खास बनाते हैं, और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।