बिग बॉस 11 से सुर्खियों में आईं अर्शी खान ने भोजपुरी सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अर्शी ने खेसारी लाल यादव के साथ एक फिल्म की थी, लेकिन उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री में उनका सफर बिल्कुल भी सुखद नहीं रहा।
“भोजपुरी इंडस्ट्री मेल-डॉमिनेटेड है”अर्शी खान ने खुलकर कहा कि भोजपुरी सिनेमा में पुरुष वर्चस्व हद से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि वहां के माहौल में कलाकारों के साथ पेश आने का तरीका बेहद असहज करने वाला है। अर्शी के मुताबिक, “वहां बहुत ज्यादा टचिंग-टचिंग होती है, इसलिए किसी के बहकावे में न आएं और अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें।”
खाने-पीने और मेकअप तक पर दिक्कतेंहिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अर्शी ने अपने खराब अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें खाने तक को लेकर समस्या झेलनी पड़ी। अर्शी ने कहा, “मैंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन ऐसी परेशानियां वहां कभी नहीं आईं। भोजपुरी फिल्मों में तो मुझे चिकन खाने तक से रोका गया। मुझे रोज एक बार चिकन चाहिए होता है, लेकिन सवाल उठाया गया कि मेरे लिए क्यों मंगाया जा रहा है।”
पोस्टर से गायब हुईं अर्शीउन्होंने आगे बताया कि खेसारी लाल यादव उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्हीं की वजह से उन्होंने यह फिल्म साइन की थी। अर्शी फिल्म की लीड रोल में थीं, लेकिन जब फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ तो उसमें उनकी फोटो बेहद छोटे साइज में दिखाई गई।
अर्शी ने हंसते हुए कहा, “मैंने प्रोड्यूसर को फोन कर कहा कि पोस्टर तो शानदार है, लेकिन मुझे यह नहीं बताया गया था कि मैं सेकेंड लीड हूं।” इस पर प्रोड्यूसर का जवाब था कि डिजाइनर से गलती हो गई है और आने वाले पोस्टरों में सुधार कर दिया जाएगा।
“किसी झांसे में न आएं”अर्शी खान ने साफ शब्दों में कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री का माहौल महिलाओं के लिए आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “यहां का व्यवहार काफी खराब है। मैं किसी खास एक्टर का नाम नहीं लेना चाहती, न ही किसी को बदनाम करना चाहती हूं। लेकिन लड़कियों को चाहिए कि मेल एक्टर्स से दूरी बनाए रखें। अगर कोई कहे कि फिल्म दिलवा देगा, तो ऐसे झांसे में न पड़ें। अपनी समझदारी और सीमाओं को पहचानें।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह “कॉम्प्रोमाइजिंग” की बात कर रही हैं, तो अर्शी ने सीधा कहा, “कॉम्प्रोमाइजिंग हो या टचिंग-टचिंग… सब कुछ आपकी समझदारी पर निर्भर करता है।”