मालदीव में मलाइका को डिनर डेट पर ले गए अर्जुन, वीडियो किया शेयर, जानें-किस बात से दुखी हैं प्रियंका-निक

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में मालदीव में छुट्टियां बिताने गए थे। दोनों ने वहां से लगातार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने मस्तीभरे पलों को फैंस के साथ शेयर किया। अर्जुन, मलाइका को बीच किनारे एक रोमांटिक डिनर डेट पर भी ले गए थे। मलाइका यह सरप्राइज पाकर बेहद खुश हो जाती हैं। अब उन्होंने वीडियो शेयर कर उस खास पल की झलक दिखाई है। मलाइका ने येलो गाउन पहना है और वे बीच की ओर बढ़ रही हैं। वहां रेत पर दिल के आकार की जगह है और टेबल-कुर्सियां रखी हुई हैं। टेबल के चारों ओर लाइट्स सजी हुई हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में हार्डी संधू का गाना ‘बिजली-बिजली’ बज रहा होता है। अर्जुन की इस पोस्ट पर मलाइका ने रेड हार्ट इमोटिकॉन बनाया है। सिकंदर खेर ने कमेंट किया- ‘उम्मीद है आप लोगों के पैरों में बिजली का झटका नहीं लगा होगा।’ श्वेता तिवारी ने फायर की इमोजी बनाई। आपको बता दें कि इससे पहले अर्जुन ने मलाइका के साथ मालदीव से एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें दोनों स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते दिख रहे थे।


करीबी दोस्त थॉम शेरे के निधन से दुखी हैं प्रियंका और निक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) इन दिनों बुरे वक्त का सामना कर रहे हैं। दरअसल निक और प्रियंका अपने करीबी दोस्त थॉम शेरे के निधन से दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक द्वारा साझा पोस्ट शेयर की और थॉम के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। प्रियंका ने लिखा, 'बहुत जल्द चला गया, थॉम शेर... आपको याद किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना।' निक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में थॉम के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी।

निक ने कैप्शन में लिखा, ‘शेर द बियॉन्ड टाइप 1 के प्रेसिडेंट और सीईओ के अप्रत्याशित निधन से बहुत दुखी हूं। मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं कि थॉम को लगभग 7 साल से जानता था। मुझे उस काम पर बहुत गर्व है जो हमने किया है। टाइप 1 मधुमेह वाले लोगों के लिए वकील। वे एक महान सहयोगी, सलाहकार और सभी के मित्र थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। फरवरी में थॉम ने बियॉन्ड टाइप 1 के निदेशक मंडल में प्रियंका का स्वागत किया था।