मलाइका का Video शेयर कर बोले अर्जुन…इंतजार नहीं कर सकता, इन 2 को दिया पिता से रिश्ते सुधरने का क्रेडिट

एक्ट्रेस और सुपर डांसर मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में काफी चर्चित है। फैंस और मीडिया भी इन पर लगातार नजर बनाए हुए है और देखना चाहते हैं कि ये रिश्ता कहां तक पहुंचता है। मलाइका ने अपनी फिटनेस, बोल्ड अवतार और डांसिंग स्टाइल से हर किसी को दीवाना बनाया हुआ है। मलाइका और अर्जुन आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं। इस बीच अर्जुन ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इंतजार नहीं कर सकता।

https://instagram.com/stories/arjunkapoor/2631354174899849380?utm_source=ig_story_item_share&utm_medium=share_sheet

न्यूड मील नाम का प्रोजेक्ट ला रही हैं मलाइका

दरअसल, मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि वे जल्द ही न्यूड मील नाम का एक प्रोजेक्ट लेकर आ रही हैं। मलाइका ने लिखा था कि कोई और रहस्य नहीं… मैं कुछ ऐसा बना रही हूं जो आपके और मेरे दोनों के लिए रोमांचक होने वाला है। मेरे साथ सबसे स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन खाने के लिए तैयार हो जाओ। मलाइका ने समझाया कि एन का अर्थ न्यूट्रीशियस, यू का अनडिसगाइज्ड, डी का डिलिशियस और ई का ईट है। वे इसे 11 अगस्त को लॉन्च करेंगी और यह ईस्टर एप पर मुंबई, पुणे, दिल्ली, एनसीआर व बेंगलोर में उपलब्ध रहेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मलाइका ने अर्जुन की एक फोटो शेयर की थी, जिसे लोग सोशल मीडिया पर बेहद पसंद कर रहे थे।

…तो कई चीजें मन में दबी रहतीं : अर्जुन

अर्जुन की पिता बोनी कपूर के साथ लंबे समय से चली आ रही दूरियां अब खत्म हो चुकी हैं। अर्जुन कपूर ने ये बात इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यह खुलासा किया कि रिश्ता सुधारने में किन दो शख्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अर्जुन ने बताया कि उन्हें लगता है कि जाह्नवी और खुशी के साथ उनके रिश्ते ना सुधरे होते तो शायद उनकी पिता के साथ भी ऐसी बॉन्डिंग न होती। अर्जुन ने ये भी स्वीकारा कि अगर जाह्नवी और खुशी के साथ उनका ऐसा बॉन्ड न होता तो कई चीजें मन में दबी रहतीं। आपको बता दें कि अर्जुन और अंशुला, बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं। मोना से तलाक लेने के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं।