फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई रवाना हुए अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा को टैग करते हुए कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने नए प्रोजेक्ट के लिए दुबई रवाना हो चुके है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी। फिल्म की शूटिंग की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने पोस्ट हुए लिखा, ‘एन रूट फिल्म नंबर #19’। इसके साथ ही उन्होंने दुबई की पासपोर्ट और टिकट की एक तस्वीर साझा की। इससे पहले रविवार शाम अर्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताने के साथ ही साथ अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को याद किया। बता दें कि यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में देखी गई थीं। अर्जुन ने अपने दूसरे नए पोस्ट में परिणीति को टैग करते हुए लिखा, “देखो, मैं फ्लाइट @parineetichopra में किससे मिला।” हालांकि, परिणीति ने अभी तक अर्जुन को जवाब नहीं दिया है।

आपको बता दें कि ‘संदीप और पिंकी फरार’ यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इससे पहले दोनों ने ‘नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘इश्कजादे’ में साथ काम किया था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अर्जुन कपूर आने वाले दिनों में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर के साथ ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह आसमान भारद्वाज की ‘कुट्टी’ में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा के साथ भी एक्टिंग करते हुए देखे जाएंगे।