अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ बिताया ‘सैटरडे’, Photo शेयर कर जाहिर किए अपने जज्बात!

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रिश्ता काफी समय से चर्चाओं में है। दोनों अक्सर डिनर डेट, इवेंट या किसी वेकेशन पर स्पॉट होते रहते हैं। इस बीच ‘लव बर्ड्स’ ने एक बार फिर साथ आकर बता दिया है कि उनका प्यार और मजबूत हो रहा है। दरअसल अर्जुन ने आज शनिवार (21 अगस्त) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से मलाइका की एक क्लीन मोनोक्रोम फोटो शेयर की है।

इसमें कुर्सी पर बैठीं मलाइका कैमरे से दूर किसी की याद में खोई हुई दिख रही हैं। मलाइका के एंगल से लग रहा है कि वह खाने की टेबल पर अर्जुन के अपोजिट बैठी हुई हैं। मलाइका पोनीटेल बनाए कैजुअल आउटफिट में देखी जा सकती हैं। इस फोटो को अर्जुन ने क्लिक किया है। इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा 'सैटरडे' और मलाइका को टैग किया।


मलाइका ने अर्जुन से यूं जताया प्यार!

मलाइका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर अर्जुन के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को रिशेयर किया है। इसके साथ रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ भी रेड हार्ट इमोजी बना अपने प्यार का इजहार किया है। दोनों कलाकारों के फैंस को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अर्जुन और मलाइका कई दफा वीकेंड के खाने की झलकियां शेयर कर चुके हैं।

दोनों ने कभी नहीं की रिश्ता छुपाने की कोशिश

इस महीने की शुरुआत में मलाइका ने मलाइका ने पास्ता बनाकर अर्जुन का दिल जीत लिया था। मलाइका की इस फोटो को अर्जुन ने भी शेयर कर लिखा था पास्ता और पास्ता मेकर। मलाइका और अर्जुन दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की। हालांकि खुलकर इस बारे में कभी बात भी नहीं की। अर्जुन उम्र में मलाइका से काफी छोटे हैं। मलाइका का चार साल पहले अपने पति अरबाज खान से तलाक हो गया था। उनका एक बेटा है।