लंदन कॉन्सर्ट में 'सैयारा' गा रहे थे अरिजीत सिंह, अचानक बिजली गुल होते ही मची अफरातफरी, बीच शो में छोड़ना पड़ा स्टेज

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह इन दिनों अपनी कामयाबी के नए आयाम छू रहे हैं। दुनियाभर में उनकी आवाज़ के करोड़ों दीवाने हैं। हाल ही में लंदन में उनका लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, लेकिन यह शो एक अप्रत्याशित घटना की वजह से सुर्खियों में आ गया। जब अरिजीत स्टेज पर फिल्म एक था टाइगर के लोकप्रिय गीत सैयारा का रिप्राइज्ड वर्जन गा रहे थे, तभी अचानक पूरा स्टेडियम अंधेरे में डूब गया। बिजली काटे जाने के इस फैसले ने वहां मौजूद हजारों फैंस को सकते में डाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कर्फ्यू नियमों के कारण बंद हुआ कॉन्सर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन स्टेडियम में रात 10:30 बजे के बाद संगीत कार्यक्रमों पर रोक का नियम लागू है। बताया जा रहा है कि कॉन्सर्ट मैनेजमेंट को इसी नियम के चलते स्टेज की बिजली बंद करनी पड़ी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बिजली गुल हुई, दर्शकों के बीच अफरातफरी मच गई और लोग एकदम से एग्जिट की ओर बढ़ने लगे। इस बीच, अरिजीत फैंस को अलविदा तक नहीं कह पाए।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएँ

इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। कई फैंस ने मैनेजमेंट को लताड़ लगाई कि इतनी बड़ी हस्ती को गाना पूरा करने का मौका तक नहीं दिया गया। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे नियमों का सही पालन बताया। एक कमेंट में लिखा गया – “नियम तो नियम होते हैं, काश भारत में भी ऐसे कड़े प्रावधान हों।”
दूसरे ने कहा – “ब्रिटेन में लोग नॉइज़ पॉल्यूशन को गंभीरता से लेते हैं, यही वजह है कि कॉन्सर्ट टाइम से ज़्यादा चला तो बिजली काट दी गई।”
किसी यूजर ने तो यह भी लिखा – “अरिजीत देर से स्टेज पर आए थे, शायद इसी वजह से शो का शेड्यूल बिगड़ा।”

अरिजीत की ग्लोबल पॉपुलैरिटी


यह घटना उस समय हुई है, जब अरिजीत सिंह का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार ऊंचाइयां छू रहा है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने स्पॉटिफाई पर टेलर स्विफ्ट को पछाड़कर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय कलाकार का दर्जा हासिल किया था।

एड शीरन संग हिट गाना

यही नहीं, जून 2024 में अरिजीत ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ सफायर गाना रिलीज़ किया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस ट्रैक ने न सिर्फ भारत में बल्कि ग्लोबली भी नए ट्रेंड सेट किए।