अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहू को दी अपनी पुश्तैनी वेडिंग रिंग, बेटे की शादी की खबर का फैंस को बेसब्री से इंतजार

टीवी की जानी-मानी अदाकारा और कॉमेडी शो की जज अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपनी फैमिली के खास पलों को फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने और उनके परिवार ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जहां सेठी परिवार की निजी जिंदगी की झलकियां खूब वायरल हो रही हैं। इन्हीं वीडियोज में एक बड़ा सरप्राइज सामने आया जब अर्चना के बेटे आर्यमान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस योगिता बिहानी को सबके सामने प्रपोज कर दिया।

अंगूठी सौंपने का इमोशनल पल

अब एक नया वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह अपनी होने वाली बहू योगिता को अपनी मां से मिली पुश्तैनी अंगूठी देती नजर आईं। आर्यमान ने योगिता को नए घर की चाबियां भेंट कीं और इसके तुरंत बाद अर्चना ने वह अंगूठी उन्हें पहनाई, जो उनकी शादी के वक्त उन्हें मिली थी। यह दृश्य बेहद इमोशनल रहा।

वीडियो में आर्यमान योगिता से अंगूठी पर उनकी राय पूछते हैं, जिस पर योगिता मुस्कुराते हुए कहती हैं कि उन्हें अंगूठी बिल्कुल वैसे ही पसंद है, इसमें किसी बदलाव की ज़रूरत नहीं। इस खूबसूरत मौके के बाद योगिता ने अपने परिवार और दोस्तों को खुशखबरी दी। दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

परिवार के सामने कियाप्रपोज

इससे पहले भी आर्यमान ने योगिता को सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। उस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। बेटे की जिंदगी का ये अहम पल देखकर अर्चना की आंखें नम हो गई थीं। उन्होंने योगिता को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। फैंस अब बेसब्री से इस कपल की शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
योगिता बिहानी का करियर

योगिता बिहानी का नाम इंडस्ट्री में किसी परिचय का मोहताज नहीं। उन्हें हाल ही में चर्चित फिल्म द केरला स्टोरी में देखा गया था, जहां उनकी परफॉरमेंस को दर्शकों ने सराहा। इसके अलावा वह कई टीवी शोज़ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। यूट्यूब पर भी आर्यमान और योगिता की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों शादी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा कर सकते हैं।