2 News : अरबाज ने दिखाई शादी की झलक, एक फ्रेम में दिखी खान फैमिली, लंदन में सैफ-अमृता के साथ हैं सारा

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा के साथ 19 साल बिताने के बाद साल 2017 में तलाक ले लिया था। अब 6 साल बाद फिर से अरबाज का घर बस गया है। 56 साल के अरबाज ने गर्लफ्रेंड शूरा खान (41) के साथ रविवार (24 दिसंबर) को निकाह कर लिया। इस समारोह की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। निकाह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष की तरफ से परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

सेरेमनी का आयोजन अरबाज की छोटी बहन अर्पिता खान के घर पर बहुत सादगी से करवाया गया। अब अरबाज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर निकाह की कई फोटो शेयर की हैं। इनमें पूरा खान परिवार स्टेज पर अरबाज और शूरा के साथ बैठा है, जबकि सामने बैठे काजी निकाह पढ़वा रहे हैं। पहली फोटो में काजी और कपल के साथ सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा, पिता सलीम खान और मां सलमा खान नजर आ रहे हैं। अगली फोटोज में पूरा खानदान एकसाथ पोज दे रहा है।

सभी के चेहरों पर खुशी और सुकून नजर आ रहा है। अरबाज ने कैप्शन में लिखा, “ये तुम हो, ये मैं हूं, ये हम हैं।” अर्पिता ने भी अपने भाई की शादी की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के बाद जब अरबाज और शौरा खान कार में स्पॉट किए गए तो पैप्स ने उन्हें कैप्चर करने की भरसक कोशिश की। अरबाज को वायरल वीडियो में कार के स्टेयरिंग में छिपते देखा जा रहा है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सारा अली खान ने माता-पिता के साथ मनाया क्रिसमस का जश्न, शेयर की तस्वीरें

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सारा ने लंदन में अपने क्रिसमस वेकेशन से कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सारा ने इंस्टा हैंडल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें पहली तस्वीर में सारा अपनी मां के साथ सितारों से जगमगाते मेले के बैकग्राउंड के बीच पोज दे रही हैं।

सारा पर्पल कलर के स्वेटर के साथ मल्टीकलर मफलर, एक ओवरसाइज्ड प्रिंटेड जैकेट, ब्लैक पैंट और पिंक ईयरगार्ड में जंच रही हैं। अमृता बेज पैंट व ऊनी कपड़ों के साथ ब्लैक कोट में दिखीं। अन्य तस्वीरों में सारा, पिता सैफ के साथ लंदन के कई स्थानों पर पोज दे रही हैं। सैफ मल्टीकलर चेकर्ड स्वेटर, रेड टी-शर्ट, डेनिम पैंट, बेज कलर की टोपी और शूज में हैंडसम लग रहे थे। सारा ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरों का एक कोलाज भी अपलोड किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने बेबी ब्रदर को याद कर रही हूं (जो अब बेबी बिल्कुल भी नहीं है) इस मैरी क्रिसमस के लिए धन्यवाद सांता। इब्राहिम, काश तुम यहां होते। पेकन पाई खाने, जश्न मनाने, क्रिसमस की खुशियां और फिर ओजी दो के साथ व्यक्तिगत रूप से ब्लैक कॉड खाने के लिए, जो हमें बेहद प्यारे हैं, लेकिन अभी के लिए मैं इन तस्वीरों को साझा कर रही हूं।