अनुष्का शेट्टी की भागमती ने लगाई इंटरनेट पर आग, यू-ट्यूब पर 64 लाख व्यूहज!

दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और 'बाहुबली' की देवसेना उर्फ अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म 'भागमती' के ट्रेलर ने इंटरनेट की दुनिया में आग लगा दी है। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को प्रदर्शन के तीन घंटे के अंदर डिजीटल प्लेटफार्म पर 1 मिलियन लोगों ने देखा और यू-ट्यूब से इसे लगभग 64 लाख दर्शकों द्वारा देखा गया है।

दर्शकों द्वारा ट्रेलर पर मिले प्रतिसाद से अनुष्का शेट्टी बहुत खुश हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। अनुष्का शेट्टी ने कहा है, आप सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने भागमती के ट्रेलर को इतना पसंद किया।

आगामी 26 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का निर्माण यूपी क्रिएशन्स से किया है जो इन दिनों बाहुबली फेम प्रभास को लेकर 'साहो' का निर्माण कर रही है। 'भागमती' तेलुगु के साथ-साथ तमिल और मलयालम भाषा में भी प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का निर्देशन जी. अशोक ने किया है और जयराम, उन्नी मुकुन्दन, आशा सारथ, आधि पिनिस्टी ने महत्त्वपूर्ण किरदारों में हैं।