धौनी के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान चिंता में दिखाई दी अनुष्का, लोगों ने उठाए सवाल

इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार देर रात स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन का जश्न मनाया। 37वां जन्मदिन मना रहे माही ने दो-दो केक काटकर जश्न का आगाज किया। धौनी की पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी वहां मौजूद दिखे। महेंद्र सिंह धोनी की बर्थ डे पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं, बेटी जीवा टेबल पर बैठी हैं और आस पास भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी खड़े हैं।

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन्हीं में से एक ऐसी फोटो है जिसमें अनुष्का शर्मा भी दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा इसी तस्वीर की हो रही है। एक तरफ जहां पार्टी में मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिली दिख रही है, वहीं विराट और अनुष्का दोनों के ही चेहरे कुछ उड़े हुए से नजर आए। फोटो को लेकर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा कि अनुष्का इतनी गंभीर क्यों नजर आईं, तो किसी ने पूछा कि अनुष्का के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है।

आपको बता दें कि अनुष्का विराट के साथ इंग्लैंड नहीं पहुंची थीं, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीतने के बाद अनुष्का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के समय लंदन पहुंचीं और उसके बाद विराट कोहली से मिलीं। इस फोटो को लेकर जैसे भी कमेंट्स आ रहे हों, लेकिन आपको बता दें कि विराट और धौनी के बीच गहरी दोस्ती है और साथ ही अनुष्का और साक्षी भी अच्छी दोस्त हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इस तस्वीर के समय अनुष्का किसी खास सोच में डूबी होंगी। खैर धौनी के जन्मदिन का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया और पूरी टीम ने उनके लिए मिलकर गाना भी गाया।