2 News : बेबी बंप को छिपाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, इधर-शिल्पा की पार्टी में पहुंचे सुष्मिता-रोहमन सहित ये सितारे

अन्य बॉलीवुड सितारों की जैसे फैंस को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी है। अनुष्का की शादी मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुई है। ऐसे में इस जोड़ी पर हमेशा फैंस और मीडिया की नजर रहती है। इन दिनों अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। अभी तक इस स्टार जोड़ी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया, लेकिन संकेतों से ऐसे लग रहा है जैसे वे जल्द ही गुडन्यूज सुनाएंगे।

अनुष्का को हाल ही ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया है। एक बार फिर अनुष्का ने बेबी बंप छिपाने की कोशिश की, तो इसने लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल शनिवार (11 नवंबर) को अनुष्का और विराट को टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में जाते देखा गया। ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए चलते दिखे। विराट ने ब्लैक कलर की पैंट के साथ ग्रीन कलर का एम्बेलिश्ड कुर्ता पहना था और उनके हाथ में कॉफी मग था।

अनुष्का नेकलाइन और स्लीव्स पर जरी की कढ़ाई वाले पिंक सूट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था। अनुष्का ने लुक पूरा करने के लिए खुले बाल, ग्लैम मेकअप और इयररिंग्स चुनी थी। अनुष्का को पर्पल दुपट्टे से बेबी बंप छिपाते देखा गया। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने कई वर्षों की डेटिंग के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने घर पर आयोजित की दिवाली पार्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर शनिवार (11 दिसंबर) रात दिवाली पार्टी पर जश्न मनाया गया। पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। शिल्पा लाल रंग के आउटफिट और हाथों में दुपट्टा लिए दिखीं। सितारे एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए, जिसमें शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, श्रद्धा कपूर, नुसरत भरूचा, सुष्मिता सेन और कई अन्य दिग्गज शामिल थे। शिल्पा और राज कुंद्रा ने भव्य पार्टी की मेजबानी की।

वे हल्की सी मुस्कुराहट के साथ पोज देते दिखे। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नीले लहंगे में नजर आईं। अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी राशा थडानी के साथ पहुंचीं। राशा रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रवीना लेमन कलर के आउटफिट में नजर आईं। शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ पार्टी में सुष्मिता और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी मौजूद रहे। सभी पारंपरिक पोशाक में बेहद शानदार लग रहे थे।