टीम इंडिया की जीत और अनुष्का की झपकी बनी चर्चा का विषय!, वायरल वीडियो पर लोगों ने लिए मजे

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सेमीफाइनल में विराट कोहली की बेहतरीन हाफ सेंचुरी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने और अपने पति विराट को चीयर करने के लिए अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं। वीआईपी स्टैंड में बैठकर वह पूरे जोश के साथ टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रही थीं।

सोते हुए दिखीं अनुष्का, वीडियो वायरल

मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब अनुष्का शर्मा झपकी लेती नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। व्हाइट टॉप पहने अनुष्का सिर ऊपर किए आराम करती दिखीं, जिसे देखकर फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, अनुष्का सो गईं, क्योंकि मैच काफी मजेदार था! वहीं, दूसरे यूजर ने इसे एक आम मां का पल बताया—छोटे बच्चों को संभालना आसान नहीं होता, शायद वह इसी वजह से थक गई होंगी। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि वह प्रार्थना कर रही थीं, न कि सो रही थीं।

लोगों के रिएक्शन

अनुष्का झपकी लेते समय अपनी एक उंगली अपने चिन पर रखी हुई नजर आईं। हालांकि, कुछ ऐसे भी यूजर्स थे, जिन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि वह सो रही थीं। यूजर ने लिखा कि वह भगवान से प्रार्थना कर रही थीं। इसके अलावा, अनुष्का पूरे मैच के दौरान हर पल को जीते हुए नजर आईं। वह टीम इंडिया और विराट की हर खुशी में खुश दिखीं और बैठकर मैच देखती रहीं।

वहीं, मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एंट्री ले ली।
अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ

अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म 'जीरो' (2018) थी, जिसमें वह शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इसके बाद, अनुष्का ने 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी की, जिसमें वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक मानी जा रही है। हालांकि, इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।