आज का ‘अनुपमा’ का एपिसोड बेहद भावनात्मक और रोमांचक रहा। कहानी की शुरुआत ख्याति की चालाकी से होती है। वह ग्रीन रूम में जाकर अनुपमा की आई ड्रॉप में कुछ बदल देती है। जब अनुपमा वह आई ड्रॉप अपनी आंखों में डालती है, तो उसकी नजरें थोड़ी धुंधली हो जाती हैं। हालांकि, वह खुद को संभालते हुए कहती है– “डांस आंखों से नहीं, दिल से होता है।” यही आत्मविश्वास उसे स्टेज पर दमदार परफॉर्मेंस देने की शक्ति देता है।
अनुपमा का शानदार डांस प्रदर्शनजैसे ही अनुपमा स्टेज पर आती है, उसकी परफॉर्मेंस सबको मंत्रमुग्ध कर देती है। आंखों की समस्या के बावजूद उसके हर स्टेप में आत्मविश्वास और सहजता दिखाई देती है। ख्याति हैरान रह जाती है कि उसकी चालाकी के बावजूद अनुपमा इतनी परफेक्ट परफॉर्म कर रही है। वहीं, तोषू बेचैन नजर आता है। वह सोचता है कि अगर अनुपमा जीत गई तो उसके सारे दांव और पैसे डूब जाएंगे। धीरे-धीरे वह मान लेता है कि अनुपमा का आत्मविश्वास उसके सारे प्लान पर भारी पड़ चुका है।
स्टेज पर बड़ा ट्विस्टजब मुकाबला अपने चरम पर होता है, राही डांस करते-करते अचानक गिर जाती है। दर्शकों को लगता है कि अब अनुपमा जीत निश्चित है। लेकिन तभी मेकर्स एक बड़ा ट्विस्ट पेश करते हैं। खुलासा होता है कि राही गाने के खत्म होने के बाद गिरी है, इसलिए उसकी परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं हुई। इस खुलासे से सभी राहत की सांस लेते हैं और माहौल फिर से रोमांचक हो जाता है।
नतीजे का ऐलान और जश्नआने वाले एपिसोड में जजेस अपने वोट देंगे और दर्शकों की नजरें मंच पर टिकी रहेंगी। अंततः नतीजा सामने आएगा और मेकर्स घोषणा करेंगे, “ताल से तात तक की विनर अनुपमा है।” यह सुनते ही बा और शाह परिवार खुशी से झूम उठेगा, वहीं कोठारी परिवार इस जीत को देखकर दंग रह जाएगा।