अंतिम : द फाइनल ट्रूथ फिल्म का गाना रिलीज, धर्मेन्द्र ले रहे हैं इस मूवी की शूटिंग का मजा, Video

सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ जल्द ही फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आने वाले हैं। अब इसका पहला गाना विघ्नहर्ता… रिलीज हो गया है। इसमें सलमान के तीखे तेवर के साथ तगड़ी बॉडी नजर आ रही है। सलमान के सिक्स पैक ऐब्स भी देखे जा सकते हैं। आयुष का भी आक्रामक अंदाज है और उन्होंने भी फिल्म की मांग के अनुसार शरीर पर काफी मेहनत की है। यह गाना मुख्य रूप से वरुण धवन पर फिल्माया गया है। वरुण इस फिल्म में कैमियो रोल कर रहे हैं। गाने को मराठी फिल्मों में म्यूजिक देने वाली हिट जोड़ी अजय-अतुल के अजय गोगावले ने आवाज दी है और इसका संगीत हितेश मोदक ने तैयार किया है। इसके बोल वैभव जोशी ने लिखे हैं। गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने यूट्यूब पर लॉन्च किया है।

‘सलमान भाई का युग कभी खत्म नहीं होगा’

गाने में सलमान पुलिस की वर्दी पहने गणपति बप्पा की आरती उतारते नजर आ रहे हैं। एक सीन में सलमान, आयुष के साथ जोर-आजमाइश करते दिखे। फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं। सलमान के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। एक शख्स ने कहा- सलमान भाई का युग कभी खत्म नहीं होगा। एक और यूजर ने लिखा कि भाई की झलक, सबसे अलग। एक अन्य फैन ने लिखा कि आयुष फिल्म के लीड एक्टर हैं लेकिन सलमान भाई के सामने कोई उनकी बात ही नहीं कर रहा है। दबंग 3 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के सेट से धर्मेन्द्र ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र इन दिनों करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म की शूटिंग को एंजॉय कर रहे हैं। धर्मेन्द्र काफी समय के बाद फिल्मोंर में वापसी कर रहे हैं। धर्मेन्द्र ने सेट से एक वीडियो शेयर किया है। धर्मेन्द्र ने अपने इंस्टा ग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे चाय पीते दिख रहे हैं। धर्मेन्द्र वीडियो में कहते हैं, कैसे हो डियर, चाय पीते हुए शूटिंग एंजॉय कर रहा हूं। यहां अच्छाि लग रहा है। बहुत सारा प्या र। चियर्स। उन्होंने कैप्शिन दिया कि दोस्तोंए, आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाओं से कैमरे पर रोमांस कर रहा हूं, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में जया बच्चरन व शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही हैं।