2 News : ‘एनिमल’ का दूसरा गाना ‘सतरंगा’ हुआ रिलीज, इस एक्ट्रेस के घर आया नन्हा मेहमान, शेयर की फोटो

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एनिमल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले आज शुक्रवार (27 सितंबर) को इसका दूसरा गाना 'सतरंगा' रिलीज कर दिया गया। ‘एनिमल’ के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। गाने में रणबीर और रश्मिका की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।

दोनों पहले तो करवा चौथ मनाते और इसके बाद लड़ते और इमोशंस में डूबे नजर आते हैं। सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर से अपनी मखमली आवाज का जादू चलाते नजर आ रहे हैं। अरिजीत ने हमेशा की जैसे 'बदरंग में सतरंगा इश्क' को भी भावनाओं में डूबकर गाया है। म्यूजिक श्रेयस पुराणिक ने तैयार किया है, जबकि गीत सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखा है।

इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर, रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। बॉबी खतरनाक विलेन के रोल में तहलका मचाएंगे। फिल्म निर्माण में भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज के साथ ही मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ने सहयोग दिया है।

टीवी एक्ट्रेस आशका गोरडिया और ब्रेंट गोबल ने शेयर की बेटे की खुशखबरी

‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया मां बन गई हैं। उन्होंने आज शुक्रवार (27 अक्टूबर) को बेटे को जन्म दिया है। आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। आशका ने बेटे की तस्वीर शेयर की। आशका ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। आशका ने लिखा- “आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए, हालांकि मुझे पता है कि इस दिन का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।”

आशका के पति ब्रेंट गोबल ने लिखा कि “आशका आराम कर रही हैं, उसके बगल में हमारा छोटा बच्चा है। हम इतने खुश कभी नहीं रहे, मैंने इस तरह का प्यार कभी नहीं देखा।” आशका और ब्रेंट अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा, “मासी उसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरे भतीजे के लिए मेरा बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।” स्मृति ईरानी ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- “बधाई हो! भगवान भला करे।” कनिका माहेश्वरी ने लिखा, “बधाई हो, आई लव यू।”