ट्विटर पर कांग्रेस नेताओं को फॉलो कर रहे हैं अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक से नवाजे जा चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 77 वर्ष की उम्र में भी उतने ही सक्रिय हैं जितने कि 50 वर्षीय अक्षय कुमार हैं। अक्षय कुमार वर्ष में तीन से चार फिल्में दर्शकों के सामने लाते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार अमिताभ बच्चन करने जा रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ अमिताभ अपने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अगली सीजन भी इस साल लेकर आने वाले हैं। वही सालो बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन और कांग्रेस के बीच रिश्ते मधुर होते दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन के अचानक कांग्रेस में रुचि दिखाने से अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अमिताभ ने पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर कांग्रेस के कई सीनियर को फॉलो करना शुरू किया है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी, अजय माकन, मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरुपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा जैसे नेता शामिल हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ ट्विटर पर 1730 लोगों को फॉलो करते हैं और उनके 33.1 मिलियन फॉलोअर हैं।

बिग बी सिर्फ कांग्रेस के नेताओं को फॉलो नहीं कर रहे हैं बल्कि कई दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी फॉलो करने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने आरजेडी चीफ लालू यादव, उनकी बेटी मीसा भारती, सीताराम येचुरी और उमर अब्दुल्ला को फॉलो किया। आम आदमी पार्टी के नेता भी उनकी लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें वह ट्विटर पर फॉलो करते हैं। जिनमें मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, कुमार विश्वास और आशीष खेतान शामिल हैं। बीजेपी नेताओं को अमिताभ बच्चन पहले से ही फॉलो करते हैं।

बता दे, अमिताभ बच्चन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी करीबी रहे हैं। किन्हीं कारणों से उन्होंने गांधी परिवार से दूरी बना ली थी। इसी बीच गुजरात के ब्रांड अंबेस्डर बनने के बाद उन्हें बीजेपी के करीबी माना जाने लगा।