मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर की मूवी ‘डॉन 3’ लंबे समय से सुर्खियों में है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डॉन 3’ में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के कैमियो की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन तीन ‘डॉन’ को एक साथ देखना ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ‘डॉन 3’ में एक क्रॉसओवर प्लान हो सकता है।
रिपोर्ट्स का दावा है कि फरहान ने फिल्म की शुरुआती स्टोरीलाइन पर काम करते हुए ‘लेजेंडरी पासिंग द लीगेसी’ वाला कॉन्सेप्ट भी सोचा था, जिसमें अमिताभ और शाहरुख के साथ रणवीर एक ही फ्रेम में दिखे। हालांकि अभी तक कोई इसका ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है। न तो फरहान और न ही फिल्म की टीम ने इस खबर पर मुहर लगाई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुपरस्टार से संपर्क साधा गया है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब अमिताभ, शाहरुख और रणवीर तीनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
बता दें ‘डॉन 3’ रणवीर के करिअर के लिए भी एक खास फिल्म होने वाली है। ऐसी भी खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म से वापसी कर सकती हैं। वैसे इस खबर को लेकर भी किसी का बयान खुलकर सामने नहीं आया है। ‘डॉन 3’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में कृति सेनन हैं। कियारा आडवाणी के बाहर होने के बाद फरहान के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मुख्य भूमिका के लिए कृति की पुष्टि की।
‘डॉन 3’ अभी प्री-प्रोडक्शन चरण में है, जिसकी शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित ‘डॉन 3’ के निर्माण समय के आधार पर साल 2027 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि साल 1978 में आई डायरेक्टर चंद्रा बारोट की फिल्म ‘डॉन’ में अमिताभ थे। इसके बाद फरहान की साल 2006 में रिलीज हुई ‘डॉन’ और साल 2011 में आई ‘डॉन 2’ में शाहरुख थे।
कार्तिक आर्यन ने कहा, मुंबई के करीब मैं घर बनाने की प्लानिंग कर बना रहा हूंएक्टर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘भूल भुलैया 3’ थी। यह फिल्म सुपरहिट रही और तब से ही लोगों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। बहरहाल कार्तिक ने अलीबाग में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। ऐसे में वो अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के पड़ोसी बन गए हैं। कार्तिक का यह करोड़ों का प्लॉट 2000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। कार्तिक ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक कार्तिक ने कहा कि अलीबाग आज इनवेस्टमेंट करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बन गया है। मुंबई के करीब मैं वहां अपना घर बनाने की प्लानिंग कर बना रहा हूं। यह पहली बार है जब मैंने जमीन में इनवेस्टमेंट किया है और मुझे अभिनंदन लोढ़ा हाउस पर पूरा भरोसा है। मुझे यहां पर इनवेस्ट करके बहुत खुशी हो रही है। बता दें साल 2024 में अमिताभ ने अलीबाग में 10 करोड़ रुपए में 10000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी।
इसके बाद कृति ने अलीबाग में 2000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था। वहां शाहरुख खान का पहले से ही एक घर है। ऐसा लग रहा है कि अलीबाग सेलेब्स के हॉलिडे होम के लिए एक नया ठिकाना बनने जा रहा है। मुंबई के नजदीक अलीबाग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां हाल के वर्षों में टूरिज्म काफी बढ़ा और महंगे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स आए हैं। कार्तिक ने साल 2024 में मुंबई में एक अपार्टमेंट किराये पर लिया था, जिसके लिए वे हर महीने 4.5 लाख रुपए देते हैं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है।