अमीषा पटेल का कन्यादान करना चाहते हैं संजय दत्त, एक्ट्रेस के शॉर्ट्स और वेस्टर्न कपड़े पहनने पर है ऐतराज

क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त के घर पर अमीषा पटेल को शॉर्ट्स पहनने की इजाजत नहीं है? अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि जब भी वह संजू बाबा के घर जाती हैं, तो वह उन्हें शॉर्ट्स पहनने की अनुमति नहीं देते। संजय दत्त, अमीषा के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और वह उनकी बहुत फिक्रमंद भी हैं। एक इंटरव्यू में पहले अमीषा ने यह भी बताया था कि संजय दत्त उन्हें अपना कन्यादान करना चाहते हैं और वह मानते हैं कि अमीषा बॉलीवुड के लिए बहुत मासूम हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने संजय दत्त के साथ अपनी दोस्ती पर बात की और कहा कि वह उनके घर जाने पर शॉर्ट्स और वेस्टर्न कपड़े नहीं पहन सकतीं, बल्कि सलवार-कमीज पहनने की हिदायत दी जाती है।

अमीषा पटेल ने बताई संजय दत्त के शॉर्ट्स न पहनने की वजह

अमीषा पटेल ने अपनी पुरानी तस्वीरों के बारे में बात करते हुए कहा, यह फोटो संजू के घर पर मेरे बर्थडे की है। वह बहुत प्रोटेक्टिव और पजेसिव हैं। जब मैं उनके घर जाती हूं, तो मुझे शॉर्ट्स या वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होती, मुझे सलवार-कमीज पहननी पड़ती है।

संजू मेरा बहुत ध्यान रखते हैं


अमीषा ने आगे कहा, संजू एकमात्र व्यक्ति हैं जो कहते हैं कि तुम इस फिल्म इंडस्ट्री में रहने के लिए बहुत मासूम हो। मैं तुम्हारे लिए दूल्हा ढूंढूंगा, तुम्हारी शादी करवाऊंगा और तुम्हारा कन्यादान करूंगा। वह बहुत प्रोटेक्टिव हैं और मुझे बहुत प्यार करते हैं। हमेशा मेरी भलाई का ध्यान रखते हैं। वह हमेशा पूछते हैं कि क्या मैं ठीक हूं।
अमीषा पटेल और संजय दत्त की फिल्में

अमीषा ने यह तस्वीर कुछ साल पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। दोनों ने 'तथास्तु' और 'चतुर सिंह टू स्टार' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमीषा पटेल हाल ही में 'गदर 2' में नजर आईं, जबकि संजय दत्त अब 'द भूतनी' में दिखाई देंगे।