बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हैं। इस फिल्म को लेकर आलिया और शरवरी के फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज का हर किसी से बेसब्री से इंतजार किया। आलिया की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया की 'अल्फा' से जिस तरह से उम्मीद की गई थी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी खरी नहीं उतर रही है। वहीं, अब इसके सामने अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' रिलीज हो गई है। ऐसे में इस फिल्म ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। हालांकि, वीकेंड में ये फिल्म अपनी रफ्तार बढ़ाती नजर आई है। 'अल्फा' को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है। ऐसे में 'अल्फा' के शनिवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया हे।
वीकेंड पर 'अल्फा' का एक हफ्ता
'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हर किसी को निराश किया हे। बिग बजट फिल्म होने के बावजूद 'अल्फा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नजर नहीं आ रही है। 'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब इसके शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म 'अल्फा' ने 9वें दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में 'अल्फा' का अबतक का कलेक्शन भारत में 51.35 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे 1 9.25 करोड़
डे 2 11.50 करोड़
डे 3 13.25 करोड़
डे 4 3.85 करोड़
डे 5 4.25 करोड़
डे 6 2.85 करोड़
डे 7 2.50 करोड़
डे 8 1.65 करोड़
डे 9 2.25 करोड़
टोटल कलेक्शन 47.55 करोड़
आलिया की 'अल्फा' के बारे में'अल्फा' यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स की सीरीज द रेलवे मैन को डायरेक्ट करने वाले शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' का रिलीज के साथ ही शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' से सामना हुआ है। वहीं, अब इसके सामने अजय देवगन की 'धमाल 2' भी रिलीज हो गई। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।