'पुष्पा: द राइज' में शहनाज गिल से कॉपी किया गया था Allu Arjun का सिग्नेचर हैंड स्टेप, सबूत के लिए देखे ये वीडियो!

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa The Rise) का खुमार दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग से लेकर उनके एटीट्यूड और स्टाइल को खूब पसंद किया गया। अल्लू के फिल्म में हुक स्टेप से लेकर 'श्रीवल्ली' (Srivalli song) और 'ऊं अंटावा' (Oo Antava song) गानों पर जमकर इंस्टाग्राम रील्स बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो चैलेंज शुरू हुए, जिसमें यूजर्स ने अल्लू के हैंड जेस्चर को कॉपी किया। लेकिन क्या आपको पता है कि अल्लू अर्जुन का यह हैंड जेस्चर नया नहीं है।

अब एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लगता है कि अल्लू अर्जुन का अपनी दाढ़ी के नीचे से हाथ फिराने वाला हैंड जेस्चर बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल से प्रेरित है। इस वीडियो में शहनाज गिल को अल्लू अर्जुन जैसा हैंड जेस्चर करते देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज गिल बिग बॉस के घर में खड़ी हैं। शहनाज के सामने कोई बैठा है और वह अपनी ठोढ़ी के नीचे हाथ फहरा रही हैं। वीडियो को देखकर कहा जा रहा है कि पुष्पा के आने से पहले शहनाज गिल ने अल्लू अर्जुन के हैंड जेस्चर को 2019 में ईजाद किया था। अब यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

शहनाज गिल को बिग बॉस 15 के फिनाले में देखा गया था। शहनाज ने यहां होस्ट सलमान खान के साथ काफी मस्ती की। साथ ही दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद भी किया।