आलिया ने दोस्त को ऐसे किया बर्थडे विश, ‘कन्यादान’ पर उठाए सवाल! तापसी ने फिर शेयर की ये Photo

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट को लेकर फैंस में काफी उत्साह रहता है। वे एक्ट्रेस से जुड़ी हर गतिविधि जानने को बेकरार रहते हैं। आलिया भी उन्हें निराश नहीं करती हैं और अपनी प्राईवेट और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट करती रहती हैं। यूं तो आलिया के फिल्म इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं, लेकिन कुछ फ्रेंड ऐसे भी हैं जो इस दुनिया से ज्यादा वास्ता नहीं रखते। आलिया की एक करीबी दोस्त हैं आकांक्षा रंजन कपूर। दोनों बचपन की दोस्त हैं।

वेकेशन से लेकर पार्टी तक में उन्हें साथ स्पॉट किया जाता है। अब आलिया ने आकांज्ञा के जन्मदिन पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों समंदर किनारे पोज दे रही हैं। आलिया पिंक बिकिनी में हैं, जबकि आकांक्षा ने ब्लू स्विमसूट पहना है। आलिया ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरी दुनिया।’ यह फोटो मालदीव वेकेशन की है। आलिया फरवरी में बहन शाहीन, आकांक्षा और अनुष्का रंजन कपूर के साथ मालदीव गई थीं।


तेजी से वायरल हो रहा है आलिया का यह ‘कन्यादान’ ऐड वाला वीडियो

आलिया भट्ट का एक नया ऐड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं। आलिया ने ‘कन्यादान’ प्रथा पर सवाल उठाते हुए उसे नया एंगल देने की कोशिश की है। अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित यह विज्ञापन एक ब्राइडल वियर ब्रांड के लिए है। वीडियो में आलिया कहती हैं कि शादी के बाद ‘कन्यादान’ की रस्म क्यों? क्या लड़कियां कोई चीज हैं जिसे दान किया जाता है। ऐड में आलिया अपने होने वाले पति के साथ मंडप में बैठी दर्शकों को दिल की बात बता रही हैं।

आलिया परिवार के हर सदस्य के बारे में बताती हैं कि वो उन्हें कितना प्यार करते हैं। आलिया दादी, पिता और माता के बारे में बात करती हैं। आलिया पूछती हैं कि उनके परिवार ने उन्हें इतना प्यार करने के बावजूद हमेशा ‘दूसरा’ और परिवार का अस्थायी हिस्सा क्यों माना। आलिया बोलती हैं कि क्या मैं केवल दान की जाने वाली वस्तु हूँ? कन्यादान ही क्यों। इस वीडियो के आखिरी में कहा जाता है, ‘कन्यादान’ नहीं ‘कन्यामान’।

तापसी को याद आए स्कूल टाइम के दिन

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम हैंडल से स्कूल टाइम की फोटो शेयर की है। इसमें तापसी प्राइज लेती नजर आ रही हैं। तापसी ने बताया कि वे बपचन से ही दौड़ने में काफी तेज थीं। तापसी व्हाइट स्कूल ड्रेस पहने बीच में खड़ी हैं। वे पुरस्कार हाथ में लिए मुस्कुरा रही हैं। तापसी ने लिखा कि-बहुत तेज़ दौड़ती है.. बचपन से। तापसी साल 2019 में भी यह फोटो शेयर कर चुकी हैं। तब उन्होंने लिखा था कि खेल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है।

स्कूल में हर साल रेस में हिस्सा लेती थी। परिवार और स्कूल के शिक्षकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी वजह से मेरे पास गौरव वाला क्षण है। बहुत बच्चों को इस तरह की मदद नहीं मिलती है। इस पर कई सितारों ने कमेंट किया था। विक्की कौशल ने लिखा था-पक्का दो चार को धक्का जरूर मारा होगा। अनुराग कश्यप ने लिखा-चलो कोई अवार्ड तो मिला।