एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही मिलान फैशन वीक में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जहां उन्होंने गुच्ची के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में शिरकत की। इवेंट के दौरान आलिया ने उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ के बारे में जानकारी दी, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘अल्फा’ को आलिया ने उनकी पहली एक्शन फिल्म बताया, लेकिन यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हुई। वे आलिया को उनकी पुरानी फिल्म याद दिलाते हुए जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। दरअसल आलिया ने ‘अल्फा’ को लेकर एक्साइटमेंट के साथ कहा, “वाह, यह काफी करीब है।
यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि यह मेरा पहला एक्शन-एडवेंचर प्रोजेक्ट है और मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं।” आलिया का यह बयान सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। कई नेटिजंस ने बताया कि आलिया पहले ही ‘जिगरा’ और ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में एक्शन सीन कर चुकी हैं। यूजर्स ने आलिया की पिछली फिल्मों को नजरअंदाज करने के लिए आलोचना की। एक ने लिखा, “ज्यादातर ‘जिगरा’ एक्शन बेस्ड थी…अगर आप कहते हैं कि ‘जिगरा’ में जरा भी एक्शन नहीं था, तो आपने बिल्कुल अलग फिल्म देखी होगी।”
दूसरे यूजर ने लिखा, “वह यह क्यों स्वीकार करेंगी कि उनकी पिछली दो फिल्में एक्शन फिल्में थीं, जबकि दोनों ही बॉक्स ऑफिस और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फ्लॉप रही थीं? नेगेटिव लाइट में आ जाती अल्फा।” तीसरे ने टिप्पणी की, “अपनी फेलियर को स्वीकार न करना किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ कहता है। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि व्यक्ति कभी उससे सीख नहीं लेता।” आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी और बॉबी देओल अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस मूवी के अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है। इस मूवी में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं।
पिछले साल रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ में थी दीपिका पादुकोण की महत्वपूर्ण भूमिकाप्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया कि दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। अब बताया जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग के दौरान ही लगभग 20 दिन तक सीक्वल के लिए भी शूट किया था। इसके बाद अचानक उनके बाहर होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।
अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने अपनी फीस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग रखी थी। दीपिका का मानना था कि 'कल्कि 2898 एडी' में उनके किरदार को मिली लोकप्रियता के बाद मेकर्स उन्हें रिप्लेस नहीं करेंगे। इसी के चलते उन्होंने मेकर्स के सामने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक असली विवाद फीस और उनकी मैनेजमेंट टीम के रवैये को लेकर हुआ, जिसने बातचीत को और भी मुश्किल बना दिया। निर्देशक नाग अश्विन ने पहले बताया था कि सीक्वल में दीपिका का किरदार बेहद अहम होने वाला है।
उन्होंने ये भी बताया था कि पहले पार्ट की शूटिंग के दौरान ही दीपिका ने पार्ट 2 के लिए कुछ सीन पूरे कर लिए थे। ऐसे में डेट्स की वजह से उनके बाहर होने की बात सही नहीं लगती। असल मुद्दा फीस और समझौते पर आपसी सहमति न बनना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नोट जारी करते हुए दीपिका के बाहर होने की पुष्टि की।
मेकर्स ने लिखा कि उन्होंने काफी सोच-समझकर ये फैसला लिया है, क्योंकि इतनी बड़ी फिल्म के लिए मजबूत पार्टनरशिप और कमिटमेंट जरूरी है। पहली फिल्म की लंबी जर्नी के बावजूद ऐसा तालमेल नहीं बन पाया। दीपिका इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से भी बाहर हो गई थीं। तब कहा गया कि दीपिका 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी और ज्यादा फीस लेना चाहती थीं।