आलिया भट्ट का निराला अंदाज! Photos शेयर कर लिखा-हम रास्तों से ही सीखते हैं इसलिए हमें...

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। फैंस की उनकी प्राईवेट और प्रोफेशनल लाइफ में काफी दिलचस्पी रहती है। आलिया को सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी गतिविधियों से अपडेट करने में मजा आता है। अब आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ताजा तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे बेहद प्यारी लग रही हैं। दरअसल, आलिया ने कहीं जाते हुए रास्ते में दिखी खूबसूरत लोकेशन पर फोटो क्लिक करने का मन बनाया। आलिया इन फोटो में काफी खुश नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत अटायर में भी हैं। उन्होंने ब्लू रिप्ड जींस और पिंक टॉप कैरी किया है।

अभिनेता रणवीर सिंह ने ऐसे दी रिएक्शन

फोटो में देख सकते हैं कि आलिया प्रकृति के बीच हैं। चारों तरफ पहाड़ और नदियां दिखाई दे रही हैं। इन हसीन वादियों के बीच आलिया भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि हम रास्तों से ही सीखते हैं इसलिए हमें ऐसा करते हुए कुछ तस्वीरें खींचनी चाहिए। इन फोटो को खूब लाइक मिल रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इसे लाइक करते हुए हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। इन दिनों आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। इससे पहले दोनों गली ब्वॉय में साथ काम कर चुके हैं।

आलिया की ये फिल्में हैं कतार में

इतना ही नहीं हाल ही में आलिया के एक और बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है। फिल्म का नाम है ‘जी ले जरा’ जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में आलिया के साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी होंगीं। आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। आलिया लंबे समय से रणबीर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और एसएस राजमौली की 'आरआरआर' में भी दिखाई देंगी। आलिया 'डार्लिंग्स' फिल्म की तैयारी में भी लग गई हैं।