अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, वेकलम के लिए कपूर खानदान में रही जोरों-शोरों से तैयारियां

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी लिटिल प्रिंसेस को लेकर अपने घर के लिए निकल चुके हैं। नन्ही परी के वेकलम के लिए कपूर खानदान में जोरों-शोरों पर तैयारियां चल रही हैं। हॉस्पिटल से निकलते हुए रणबीर और आलिया की कार की फोटोज भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं। ब्लैक कलर की रेंज रोवर कार में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नन्ही परी को लेकर हॉस्पिटल से निकले हैं। कपूर खानदान की नन्ही परी के दीदार तो फैंस को अभी नहीं हुए। लेकिन आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद पहली झलक फैंस को देखने को मिली है। कार के शीशे से बाहर देखती आलिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी छाई हुआ है। आलिया ब्लैक आउटफिट में नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। मां बनने की खुशी और सुकून आलिया के चेहरे पर साफ नजर आ रही है।

आपको बता दे, आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्ही परी के आने से पूरा कपूर खानदान और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है। अब लिटिल प्रिंसेस के वेलकम के लिए भी कपूर परिवार ने खास तैयारियां की हैं।